स्टीव जॉब्स से नीम करोली बाबा तक: एक अनोखी रिसर्च, जिसने 'हनुमान अंश' को पहुंचाया दुनियाभर
नीम करोली बाबा की शिक्षाओं से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ अब दुनियाभर के दर्शकों तक पहुंचने वाली है। कम बजट में बनी इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर सभी को चौंका दिया है। अब फिल्म 11 सितंबर, 2026 को दुनियाभर में रिलीज होगी। लेखक-निर्देशक विशाल चतुर्वेदी की इस फिल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होम्बले ओवरसीज रिलीज करेगा। बता दें कि 21 साल की अनुप्रिया नागर की यूनिवर्सिटी रिसर्च से ‘हनुमान अंश’ की कहानी ने जन्म लिया।
अनुप्रिया नागर की रिसर्च बनी ‘हनुमान अंश’ की कहानी
‘हनुमान अंश’ के पीछे की कहानी भी काफी दिलचस्प है। फिल्म की शुरुआत मुंबई की 21 साल की छात्रा अनुप्रिया नगर के यूनिवर्सिटी प्रोजेक्ट से हुई थी। अर्थशास्त्र की क्लास के लिए स्टीव जॉब्स पर रिसर्च करते समय उन्हें नीम करोली बाबा से उनके जुड़ाव के बारे में पता चला। इसके बाद उन्होंने बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर गहराई से रिसर्च शुरू की। ब्रिटेन से पढ़ाई पूरी करने के बाद अनुप्रिया ने विशाल चतुर्वेदी के साथ काम किया। दोनों ने करीब 1 साल तक चित्रकूट और वृंदावन जैसी जगहों पर जाकर फिल्म की कहानी पर रिसर्च की। इस फिल्म में शोभिनव सत्या मुख्य भूमिका में हैं।