'हनुमान अंश' की बॉक्स ऑफिस पर रही धूम, कमा डाले इतने करोड़
विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी भक्ति ड्रामा फिल्म 'हनुमान अंश' अब सिनेमाघरों में अपना सफर खत्म कर रही है।
फिल्म ने दुनियाभर में करीब 439 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म ने पहले दिन तो सिर्फ 8 लाख रुपये से धीमी शुरुआत की थी, लेकिन धीरे-धीरे इसने रफ्तार पकड़ी।
11वें हफ्ते में भी यह लगभग 2 करोड़ रुपये कमा रही थी। यही वजह है कि यह उन चुनिंदा फिल्मों में से एक बन गई है, जो इतने लंबे समय तक बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखने में कामयाब रही।
भारत में 'हनुमान अंश' ने बटोरे इतने करोड़
सिर्फ भारत की बात करें तो 'हनुमान अंश' ने 317.90 करोड़ रुपये (नेट) कमाए हैं। इसमें इसके तेलुगू वर्जन से मिले 4 करोड़ रुपये भी शामिल हैं।
वहीं, विदेशों से फिल्म ने करीब 51 करोड़ रुपये की कमाई की है। दर्शकों में इसकी लगातार बनी मांग के चलते, यह फिल्म दिवाली के बाद भी कुछ सिनेमाघरों में चलती रहेगी।
इसकी सफलता को देखते हुए, फिल्म के सीक्वल पर भी काम शुरू हो चुका है।