'लाल सलाम' की नाकामी पर विष्णु विशाल ने नेटफ्लिक्स से मांगी माफी, जानिए फिर क्या हुआ?
अभिनेता विष्णु विशाल ने नेटफ्लिक्स से खुलेआम माफी मांगी है, क्योंकि उनकी फिल्म 'लाल सलाम' सिनेमाघरों और स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म दोनों पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।
हालांकि, नेटफ्लिक्स ने उन्हें बताया कि इसमें उनकी कोई गलती नहीं थी, फिर भी विष्णु ने कहा, 'यह मेरी फिल्म है। यह गलत कैसे हो सकती है?'
ऐश्वर्या रजनीकांत के निर्देशन में बनी इस फिल्म में विक्रांत ने मुख्य भूमिका निभाई थी और इसमें रजनीकांत का भी एक बड़ा कैमियो देखने को मिला था। फिल्म फरवरी, 2024 में रिलीज हुई थी।
'लाल सलाम' की रिलीज में देरी की वजह आई सामने
'लाल सलाम' की OTT रिलीज में तब बड़ी मुश्किल आ गई जब कुछ जरूरी फुटेज गायब हो गए। इस वजह से फिल्म की रिलीज में काफी देरी हुई, जबकि नेटफ्लिक्स ने पहले ही इसके राइट्स खरीद लिए थे।
आखिरकार, फिल्म जून, 2025 में सन NXT पर आई। इसमें कुछ नए एडिट्स और दृश्य भी जोड़े गए थे। यही नहीं, एआर रहमान ने फिल्म के कुछ हिस्सों के लिए संगीत फिर से तैयार किया और इसके लिए उन्होंने कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया।
80-90 करोड़ रुपये के बड़े बजट और दमदार सितारों के बावजूद, फिल्म भारत में सिर्फ 17.74 करोड़ रुपये ही कमा पाई और पूरी दुनिया में इसकी कुल कमाई लगभग 31.25 करोड़ रुपये रही।