LOADING...
विराट कोहली का विदेशी हसीना की फोटो पर 'लाइक', फैंस बोले- एल्गोरिदम का कुछ करो भाई
विदेशी हसीना पर विराट कोहली का 'लाइक'

विराट कोहली का विदेशी हसीना की फोटो पर 'लाइक', फैंस बोले- एल्गोरिदम का कुछ करो भाई

Apr 17, 2026
12:28 pm

क्या है खबर?

क्रिकेटर विराट कोहली एक बार फिर मैदान के बाहर अपनी सोशल मीडिया एक्टिविटी को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में लोगों ने देखा कि विराट के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से लिजालाज नाम की एक मशहूर कंटेंट क्रिएटर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर की फोटो लाइक की गई है। जैसे ही इस लाइक के स्क्रीनशॉट वायरल हुए, सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई। लोग विराट की जमकर खिंचाई कर रहे हैं।

फिरकी

फैंस ने पूछा- क्या फिर इंस्टाग्राम का खेल?

हाल ही में जब प्रशंसकों ने देखा कि विराट ने जर्मन व्लॉगर लिजालाज की एक तस्वीर लाइक की है तो चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। ये पहली बार नहीं, जब विराट का लाइक चर्चा में हो। इससे पहले जब उन्होंने अभिनेत्री अवनीत कौर की फोटो लाइक की थी, तब इस बात को 'इंस्टाग्राम एल्गोरिदम' की तकनीकी गलती बताकर टाल दिया गया था। अब फैंस मजे लेते हुए पूछ रहे हैं कि क्या इस बार भी 'एल्गोरिदम' ही कारण है?

मजेदार प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़

एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, 'अकाय (विराट के बेटे) के हाथ से फोन लो।' उधर विराट की पत्नी अनुष्का शर्मा को टैग करते हुए एक फैन ने उन्हें बचाने की कोशिश की और लिखा, 'भाभीजी, उनके फोन से गलती से मैंने लाइक कर दिया था।' 2025 वाले स्पष्टीकरण को याद करते हुए एक यूजर ने कमेंट किया, 'भाई, इस एल्गोरिदम का अब कुछ करना पड़ेगा' जबकि दूसरे ने लिखा, 'लगता है एल्गोरिदम फिर से शरारत कर रहा है।'

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

फैंस ले रहे फिरकी

Advertisement

परिचय

लिजालाज कौन हैं?

जर्मनी की रहने वाली लिजालाज न सिर्फ खूबसूरत हैं, बल्कि काफी पढ़ी-लिखी भी हैं। उन्होंने साइकोलॉजी में MSc किया है। वो एक सक्रिय व्लॉगर होने के साथ-साथ शानदार गायिका भी हैं। लिजा को यात्रा करने और नए-नए व्यंजनों का स्वाद लेने का बेहद शौक है। इंस्टाग्राम पर उनके 4 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, लेकिन विराट के साथ नाम जुड़ने के बाद उनकी लोकप्रियता में भी अवनीत कौर की तरह ही जबरदस्त उछाल आने की उम्मीद है।

कुक

IPL 2026 में विराट कोहली का जलवा

काम के मोर्चे पर बात करें तो IPL के इस सीजन में विराट कोहली का बल्ला जमकर बोल रहा है। RCB के लिए खेलते हुए विराट ने अब तक 5 मैचों में 228 रन ठोक दिए हैं, जिसके चलते ऑरेंज कैप फिलहाल उन्हीं के पास है। उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत RCB की टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर मजबूती से टिकी हुई है। विराट की ये फॉर्म विरोधी टीमों के लिए खतरे की घंटी बनी हुई है।

Advertisement