'नागबंधनम' ने रिलीज के 21 दिन बाद OTT पर दी दस्तक, जानिए कब-कहां देख सकेंगे
क्या है खबर?
दक्षिण भारतीय सिनेमा की पैन-इंडिया फिल्म 'नागबंधम' इसी महीने 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। करीब 21 दिनों बाद ही निर्माताओं ने इसे डिजिटल प्लेटफाॅर्म पर दर्शकों के लिए मौजूद करा दिया है, जिससे लोगों के पीस वीकेंड पर इसका लुत्फ उठाने का खास मौका होगा। फिल्म ने दुनियाभर में 27.16 करोड़ रुपये का ग्रॉस कारोबार किया था। इसका निर्देशन अभिषेक नामा ने किया है, जिसमें विराट कर्ण, नाभा नतेश और ईश्वर्या मेनन मुख्य किरदारों में है।
स्ट्रीमिंग
इस OTT पर रिलीज हुई है 'नागबंधनम'
निर्माताओं ने पुष्टि की है कि 'नागबंधनम' 24 जुलाई, 2026 से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होना शुरू हो चुकी है।
उन्होंने पोस्ट के साथ में कैप्शन लिखा, 'छिपे हुए खजानों को खोजने का सफर अब शुरू होता है।'
ये एक माइथोलॉजिकल फैंटेसी एडवेंचर फिल्म है, जिसकी कहानी भारत के प्राचीन विष्णु मंदिरों और उनसे जुड़े रहस्यमयी 'नागबंधन' अनुष्ठान के इर्द-गिर्द बुनी गई है।
जगपति बाबू और महेश मांजरेकर जैसे दिग्गज कलाकार भी फिल्म में अहम किरदार निभा रहे हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
the journey to explore hidden treasures begins now ✨#NagabandhamOnPrime, Watch Now https://t.co/xwHaRwjGPo#AbhishekNama #KishoreAnnapureddy #NishithaReddy @nikstudiosindia @AbhishekPicture @ViratKarrna @NabhaNatesh #RishabhSawhney @Ishmenon @DakshaOfficial @anusuyakhasba… pic.twitter.com/oQJbYxDRHS
— prime video IN (@PrimeVideoIN) July 24, 2026