'लव एंड वॉर' के सेट से वायरल हुआ आलिया भट्ट का ये डांस वीडियो
संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म 'लव एंड वॉर' से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। इसमें आलिया भट्ट कैबरे आउटफिट में डांस करती दिख रही हैं।
फैंस इसे देखकर अपनी खुशी छुपा नहीं पा रहे और हर जगह इसकी चर्चा हो रही है। यह वीडियो ऐसे समय में सामने आया है जब कुछ समय पहले ही फिल्म आलिया के कैरेक्टर पोस्टर भी रिलीज हुए।
इन पोस्टरों के बाद अब यह क्लिप दर्शकों को फिल्म के संगीत और उसके माहौल को लेकर और ज्यादा उत्सुक कर रहा है।
'लव एंड वॉर' कब होगी रिलीज?
'लव एंड वॉर' फिल्म में आलिया के साथ रणबीर कपूर और विक्की कौशल भी नजर आएंगे। यह फिल्म पहले क्रिसमस 2025 के आसपास रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज की तारीख बदलकर 21 जनवरी, 2027 कर दी गई है।
हालांकि, इतने लंबे इंतजार के बावजूद फैंस का उत्साह जरा भी कम नहीं हुआ है। संजय की खास म्यूजिकल स्टाइल और आलिया का कैबरे डांसर का किरदार दर्शकों को फिल्म के लिए और भी उत्सुक बना रहा है।