Loading...
'दृश्यम: द कन्क्लूजन' से अजय देवगन का पहला गाना जारी, इस गायक ने दी आवाज

'दृश्यम: द कन्क्लूजन' से अजय देवगन का पहला गाना जारी, इस गायक ने दी आवाज

Sep 17, 2026
06:55 pm

क्या है खबर?

अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का खुमार लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। कुछ दिन पहले ही निर्देशक अभिषेक पाठक ने इसका ट्रेलर जारी किया था, जिसमें 'विजय सालगांवकर' के किरदार में अभिनेता की दमदार वापसी ने हलचल मचा दी। अब निर्माताओं ने फिल्म का पहला गाना 'विंगंसा' जारी किया है, जो कहानी और विषयवस्तु पर आधारित है। इस गाने में 2 अक्टूबर और पणजी में सत्संग वाले लोकप्रिय संवादों को भी शामिल किया गया है।

गाना

गाने में फिल्म के दृश्य और संवाद भी शामिल

यूट्यूब पर आए 'विंगंसा' गाने को सिद्धार्थ बसरूर ने अपनी आवाज दी है। इसके बोल आमिल कीयन खान ने लिखे हैं, जबकि इसे कंपोज रवि बसरूर ने किया है।

वीडियो में जयदीप अहलावत और प्रकाश झा भी अपने किरदारों में दिखते हैं, जो पहली बार इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा बने हैं। तब्बू और श्रिया सरन अपने किरदारों में वापसी कर रही हैं।

'दृश्यम' की अब तक 2 किस्तें आ चुकी हैं। अब तीसरी कड़ी 2 अक्टूबर, 2026 को रिलीज होगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए गाने का वीडियो

ADVERTISEMENT