Loading...
'चौहान' में विक्रांत मैसी का अनदेखा अवतार, अजय देवगन से दो-दो हाथ करने को तैयार
'चौहान' में अजय देवगन से भिड़ेंगे विक्रांत मैसी

'चौहान' में विक्रांत मैसी का अनदेखा अवतार, अजय देवगन से दो-दो हाथ करने को तैयार

Jul 26, 2026
06:38 pm

क्या है खबर?

अजय देवगन, जियो स्टूडियोज और आनंद एल राय का फिल्म 'चौहान' के लिए साथ आना इस साल की सबसे चर्चित खबरों में से एक है। फिल्म के ऐलान वाले वीडियो ने जबरदस्त प्रतिक्रिया हासिल की थी। इस फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत में शुरू होगी और अब इससे जुड़ी एक ऐसी रोमांचक खबर सामने आ रही है, जिसके बाद इसे लेकर दर्शकों का उत्साह दोगुना हो जाएगा। फिल्म में बतौर विलेन विक्रांत मैसी की एंट्री हो गई है।

हामी

विक्रांत ने किरदार सुन फौरन कर दी हां

बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, आनंद ने इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म में नकारात्मक भूमिका के लिए विक्रांत मैसी को साइन किया है।

सच्ची घटनाओं से प्रेरित इस एक्शन-थ्रिलर में विक्रांत एक बिल्कुल अलग अवतार में नजर आएंगे। अजय देवगन के साथ उनका टकराव फिल्म का सबसे बड़ा आकर्षण होगा।

सूत्रों के मुताबिक, विक्रांत 'चौहान' की स्क्रिप्ट से बेहद प्रभावित हुए और यही वजह है कि इस जटिल और चुनौतीपूर्ण किरदार को निभाने के लिए उन्होंने तुरंत 'हां' कह दिया।

शूटिंग

कब शुरू होगी शूटिंग और कब रिलीज होगी फिल्म?

सूत्र ने आगे बताया, "अजय और विक्रांत को एक ही फिल्म में देखना 2 अलग-अलग पीढ़ियों के दमदार कलाकारों को एक साथ देखने जैसा है। दर्शकों के लिए ये एक बड़ा सरप्राइज और बेहतरीन अनुभव होने वाला है।"

'चौहान' की शूटिंग 2026 की अंतिम तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में शुरू होने के लिए पूरी तरह तैयार है, जिसे अगले साल 'गांधी जयंती' के मौके पर रिलीज किया जाएगा। फिलहाल फिल्म के प्री-प्रोडक्शन का काम जोरों पर चल रहा है।

ADVERTISEMENT