Page Loader
विक्रांत मैसी की फिल्म 'सेक्टर 36' का ट्रेलर जारी, नेटफ्लिक्स पर इस दिन हो रही रिलीज
विक्रांत मैसी की 'सेक्टर 36' का ट्रेलर जारी (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@vikrantmassey)

विक्रांत मैसी की फिल्म 'सेक्टर 36' का ट्रेलर जारी, नेटफ्लिक्स पर इस दिन हो रही रिलीज

Sep 05, 2024
02:35 pm

क्या है खबर?

विक्रांत मैसी पिछली बार तापसी पन्नू और सनी कौशल के साथ फिल्म 'फिर आई हसीन दिलरुबा' में देखा गया था, जिसमें उनके काम को खूब सराहा गया। यह फिल्म 9 अगस्त, 2024 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई और तीनों की तिकड़ी दर्शकों को खूब पसंद आई। आने वाले दिनों में विक्रांत फिल्म 'सेक्टर 36' के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करते हुए नजर आएंगे। यह फिल्म उनकी बहुचर्चित फिल्मों में से एक है। अब फिल्म का ट्रेलर सामने आ गया है।

सेक्टर 36

 दीपक डोबरियाल भी हैं फिल्म का हिस्सा 

'सेक्टर 36' में दीपक डोबरियाल भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। ट्रेलर भी उनकी झलक दिख रही है। पुलिस की वर्दी में दीपक खूब जंच रहे हैं। वह फिल्म में एक गुत्थी सुलझाते हुए दिखाई देंगे। विक्रांत की भी अदाकारी ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। 'सेक्टर 36' का प्रीमियर 13 सितंबर, 2024 को नेटफ्लिक्स पर होगा। फिल्म का निर्देशन आदित्य निंबालकर कर रहे हैं। इस फिल्म को बोधायन रॉय चौधरी ने लिखा है।

निठारी कांड

विक्रांत लेकर आ रहे निठारी कांड पर फिल्म 

साल 2006 में निठारी कांड ने देशभर में सनसनी मचा दी थी। नोएडा के निठारी गांव के एक घर से कई महिलाओं और बच्चों के कंकाल मिले थे। इसके बाद मोनिंदर सिंह पंढेर और सुरेंद्र कोली को गिरफ्तार किया गया। आरोप थे कि ये बच्चों और महिलाओं का रेप कर उन्हें मार देते थे। कई मामलों में दोनों को फांसी की सजा सुनाई जा चुकी है। 2015 में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कोली की सजा उम्रकैद में बदल दी थी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट