विक्रांत मैसी के फैन हैं? 'मुसाफिर कैफे' के बाद OTT पर जरूर देखें उनकी ये फिल्में
क्या है खबर?
विक्रांत मैसी, वेदिका पिंटो और महिमा मकवाना की 'मुसाफिर कैफे' 24 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। अपनी दिलचस्प कहानी और कलाकारों के शानदार अभिनय की वजह से ये दर्शकों के बीच चर्चा में बनी हुई है। अगर ये सीरीज आपको पसंद आई है तो इसे देखने के बाद आप विक्रांत की उन बेहतरीन फिल्मों का भी आनंद लें, जिन्होंने OTT पर उनकी दमदार अभिनय क्षमता की अलग पहचान बनाई।
#1 & #2
'सेक्टर 36' और '12वीं फेल'
साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म 'सेक्टर 36' में विक्रांत बिल्कुल अलग हटकर किरदार में नजर आए, जो असल जिंदगी की घटनाओं से प्रेरित एक खूंखार सीरियल किलर होता है। आप इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म '12वीं फेल' में विक्रांत ने मनोज कुमार शर्मा के किरदार में अपने करियर की सबसे बेहतरीन अभिनय किया है। इस फिल्म को आप OTT प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
#3 & #4
'छपाक' और 'हसीन दिलरुबा'
साल 2020 में रिलीज हुई फिल्म 'छपाक' में विक्रांत तेजाब हमला पीड़िता का साथ देने वाले एक पक्के इरादे वाले सामाजिक कार्यकर्ता 'अमोल' के किरदार में नजर आए थे। इस फिल्म को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
'हसीन दिलरुबा' साल 2021 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में विक्रांत ने शानदार अभिनय किया है। फिल्म में उनके साथ तापसी पन्नू भी मुख्य भूमिका में हैं। आप इस फिल्म का लुत्फ नेटफ्लिक्स पर उठा सकते हैं।
जानकारी
'द साबरमती रिपोर्ट'
'द साबरमती रिपोर्ट' साल 2024 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को ZEE5 पर देख सकते हैं। ये फिल्म 2002 में हुए गोधरा कांड की कहानी पर आधारित है। इस फिल्म में विक्रांत के साथ-साथ राशि खन्ना और रिद्धि डोगरा भी मुख्य भूमिका में हैं।