NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / विक्रांत मैसी ने टीवी से की थी शुरुआत, इन फिल्मों से मिली बॉलीवुड में अलग पहचान
    अगली खबर
    विक्रांत मैसी ने टीवी से की थी शुरुआत, इन फिल्मों से मिली बॉलीवुड में अलग पहचान
    विक्रांत मैसी की शानदार फिल्में

    विक्रांत मैसी ने टीवी से की थी शुरुआत, इन फिल्मों से मिली बॉलीवुड में अलग पहचान

    लेखन मेघा
    Apr 03, 2024
    07:48 am

    क्या है खबर?

    छोटे पर्दे से अभिनय की दुनिया में कदम रखने वाले विक्रांत मैसी अब किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं।

    अभिनेता ने अपने शानदार प्रदर्शन के बल पर बॉलीवुड में मुकाम हासिल किया और कई बेहतरीन फिल्मों का हिस्सा रहे हैं।

    2007 में सीरियल 'धूम मचाओ धूम' से अभिनय की दुनिया में आने वाले विक्रांत आज यानी 3 अप्रैल को अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं।

    आइए इस खास दिन पर उनकी कुछ अच्छी फिल्मों पर नजर डालते हैं।

    #1

    '12वीं फेल'

    विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी '12वीं फेल' ने बीते साल सिनेमाघरों में दस्तक थी, जिसमें विक्रांत के प्रदर्शन की खूब प्रशंसा हुई थी।

    यह फिल्म IPS अफसर मनोज कुमार की जिंदगी पर आधारित थी, जिसमें उनके IPS बनने तक के संघर्ष को दिखाया गया है।

    फिल्म में विक्रांत ने अपने अभिनय से खूब वाहवाही बटोरी थी तो उन्हें फिल्मफेयर पुरस्कार से भी नवाजा गया था।

    बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली यह फिल्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर मौजूद हैं।

    #2

    'हसीन दिलरुबा'

    2021 में आई विक्रांत की फिल्म 'हसीन दिलरूबा' की गिनती भी उनकी शानदार फिल्मों में होती है, जिसमें उनकी जोड़ी तापसी पन्नू के साथ बनी थी।

    इस मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म को लोगों ने इतना प्यार दिया था कि अब इसका दूसरा भाग 'फिर आई हसीन दिलरुबा' भी आने वाला है, जिसमें सनी कौशल शामिल हैं।

    इसमें दिखाया गया है कि एक महिला (तापसी) पर अपने पति (विक्रांत) की हत्या का शक होता है।

    यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।

    #3

    'लुटेरा' 

    विक्रांत ने 2013 में विक्रमादित्य मोटवानी के निर्देशन में बनी फिल्म 'लुटेरा' से बॉलीवुड में कदम रखा था।

    इस फिल्म में यूं तो रणवीर सिंह और सोनाक्षी सिन्हा मुख्य भूमिका में थे, लेकिन छोटे से किरदार से ही विक्रांत अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे थे।

    फिल्म में विक्रांत ने रणवीर के किरदार के दोस्त 'देवदास' की भूमिका निभाई थी, जिसमें उन्हें पसंद किया गया था।

    इस फिल्म में अमेजन प्राइम वीडियो और डिज्नी+ हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।

    #4

    'लव हॉस्टल'

    2022 में विक्रांत, सान्या मल्होत्रा के साथ फिल्म 'लव हॉस्टल' में नजर आए थे, जिसका निर्देशन शंकर रमन ने किया था।

    इस फिल्म की कहानी को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी तो विक्रांत सहित सभी सितारों के प्रदर्शन को खूब सराहा गया था।

    इसकी कहानी 2 अलग-अलग धर्म के प्रेमियों के इर्द-गिर्द बुनी गई थी, जो अपने परिवार से ही अपनी जान बचाने के लिए भागते फिरते हैं।

    इस फिल्म को ZEE5 पर देखा जा सकता है।

    #5

    'छपाक'

    मेघना गुलजार की 2020 में आई फिल्म 'छपाक' में भी विक्रांत ने कमाल कर दिखाया था और अपने शानदार अभिनय के लिए खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

    लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी की सच्ची घटना पर आधारित इस फिल्म में विक्रांत, दीपिका पादुकोण के साथ नजर आए थे।

    इसमें लक्ष्मी की कहानी दिखाई गई थी, जिसके चेहरे पर तेजाब फेंक दिया जाता है और विक्रांत का किरदार उसकी लड़ाई में उसका साथ देता है।

    यह फिल्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर उपलब्ध है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विक्रांत मैसी
    जन्मदिन विशेष
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    विक्रांत मैसी

    बॉक्स ऑफिस: फिल्म '12वीं फेल' की कमाई की रफ्तार धीमी, जानें कुल कारोबार  बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    बॉक्स ऑफिस: विक्रांत मैसी की फिल्म '12वीं फेल' ने 24वें दिन कमाए इतने लाख रुपये  बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    बॉक्स ऑफिस: विक्रांत की '12वीं फेल' की कमाई चौथे सप्ताह में भी जारी, जानिए कुल कारोबार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    विक्रांत मैसी ने IPS मनोज शर्मा को दिया धन्यवाद, बोले- मैं आप जैसा बनाना चाहता हूं बॉलीवुड समाचार

    जन्मदिन विशेष

    सुशांत सिंह राजपूत ने इन फिल्मों से जमाई अपनी धाक, जानिए कहां देख सकते हैं आप सुशांत सिंह राजपूत
    जन्मदिन विशेष: बॉबी देओल 55 की उम्र में भी लगते हैं जवां, जानिए क्या है राज  बॉबी देओल
    जन्मदिन विशेष: युवाओं के लिए प्रेरणा हैं शहनाज गिल, जानिए उनकी फिटनेस और खूबसूरती का राज  शहनाज गिल
    जन्मदिन विशेष: श्रुति हासन जैसा फिगर और खूबसूरत त्वचा चाहती हैं? जानिए इसका राज श्रुति हासन

    बॉलीवुड समाचार

    विशाल भारद्वाज की फिल्म 'अर्जुन उस्तारा' के हीरो बने कार्तिक आर्यन, ली इरफान खान की जगह कार्तिक आर्यन
    'शुभ' से 'हथौड़ा त्यागी' तक, OTT के इन खूंखार खलनायकों ने जीता दर्शकों का दिल OTT प्लेटफॉर्म
    रवीना टंडन बॉलीवुड को 'बुरा' कहने वालों पर बरसीं, बोलीं- राजनीति कहां नहीं है? रवीना टंडन
    सलमान खान ने किया करण जौहर की फिल्म 'द बुल' से किनारा, जानिए वजह सलमान खान

    मनोरंजन

    क्या प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में वापसी के लिए संजय लीला भंसाली से मिलाया हाथ? प्रियंका चोपड़ा
    क्या बनने वाला है 'दिल चाहता है' का सीक्वल? फरहान अख्तर ने किया खुलासा फरहान अख़्तर
    'स्वतंत्र वीर सावरकर' में पसंद आई रणदीप हुड्डा की अदाकारी तो देखिए उनकी ये शानदार फिल्में बॉलीवुड समाचार
    कंगना रनौत ने घर से भागकर शुरू किया था सफर, कैफे में यूं मिली पहली फिल्म कंगना रनौत
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025