'गनमास्टर G9' का गाना 'मौसम है गाने का' हुआ रिलीज, एक बार फिर गूंजा बप्पी दा का जादू
इमरान हाशमी की जल्द आने वाली फिल्म 'गनमास्टर G9' का टाइटल ट्रैक हाल ही में जारी हुआ है। यह गाना 1979 में आए दिवंगत बप्पी लहरी के आइकोनिक 'मौसम है गाने का' का एक नया अंदाज है।
इस नए गाने में बेससिक, स्वर्गीय बप्पी लहरी, एनेट पिंटो और विक्रम मोंट्रोस ने अपनी आवाज दी है। विक्रम मोंट्रोस ने इसे फिर से तैयार किया है, जिसमें उन्होंने गाने के मूल अहसास को बरकरार रखते हुए एक मॉडर्न ट्विस्ट भी दिया है।
'गनमास्टर G9' 27 नवंबर को सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'गनमास्टर G9' एक एक्शन रोमांस फिल्म है। इसमें इमरान, जेनेलिया देशमुख और अपारशक्ति खुराना मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
आदित्य दत्त ने इस फिल्म को निर्देशित किया है, वहीं दीपक मुकुट, हुनर मुकुट और संगीता अहीर ने मिलकर इसे निर्मित किया है।
यह फिल्म 27 नवंबर, 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। भारत में इसे पेन मरुधर और विदेशों में फार्स फिल्म्स डिस्ट्रीब्यूट करेंगी।