विक्रम भट्ट की 'हॉन्टेड 3डी' का टीजर आया सामने, खौफनाक झलक कर देगी रोंगटे खड़े
विक्रम भट्ट की फिल्म 'हॉन्टेड 3डी: इकोज ऑफ द पास्ट' का टीजर सामने आ गया है, जो बेहद खौफनाक है। सोचिए, एक वीरान घर, हर तरफ कौवे और एक चिड़िया जो इंसान बन जाती है।
टीजर में एक कंकाल जैसा किरदार और डरावना माहौल है, जो बताता है कि कुछ अजीबोगरीब घटनाएं होने वाली हैं और गहरे पारिवारिक राज अब ज्यादा दिन दबे नहीं रहेंगे। यह फिल्म 12 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
फिल्म में यह सितारे आएंगे नजर
फिल्म में मिमोह चक्रवर्ती, चेतना पांडे और श्रुति प्रकाश मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसका निर्देशन विक्रम कर रहे हैं, वहीं आनंद पंडित और राकेश जुनेजा इसके निर्माता हैं।
'हॉन्टेड 3डी: इकोज ऑफ द पास्ट' हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी, ताकि यह फिल्म ज्यादा दर्शकों तक पहुंच सके।
विक्रम का कहना है कि यह कहानी प्यार, अपनों को खोने के दर्द, जुनून और उन निशानों के बारे में है, जो हम अपने अतीत से ढोते हैं। यह उनकी पिछली हॉरर फिल्मों 'राज' और '1920' के डरावने अंदाज की याद दिलाता है।