विक्रम भट्ट की बेटी कृष्णा भट्ट दुल्हन बनने के लिए तैयार, इस दिन लेंगी सात फेरे
क्या है खबर?
निर्माता, निर्देशक, लेखक और अभिनेता विक्रम भट्ट की बेटी कृष्णा भट्ट दुल्हन बनने के लिए तैयार हैं। वह अपने बॉयफ्रेंड वेदांत सारदा के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं।
दोनों इस सप्ताह के अंत में 11 जून को मुंबई में सात फेरे लेंगे। इस खबर की जानकारी खुद कृष्णा ने दी है।
गौरतलब है कि वेदांत और कृष्णा ने दिसंबर 2022 में अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई थी।
बयान
कृष्णा ने कही ये बात
कृष्णा ने ईटाइम्स को बताया, "मैं बहुत खुश हूं। मैं पहली नजर में वेदांत को दिल दे बैठी थी और अब हम दोनों शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं।"
बता दें, कृष्णा की आगामी फिल्म '1920: हॉरर्स ऑफ द हार्ट' 23 जून को रिलीज होगी।
इसपर कृष्णा ने कहा, "पापा कहते हैं मेरी 2 शादियां एक साथ हो रही हैं। एक मेरे जीवन के प्यार के साथ और दूसरा मेरे दर्शकों के साथ। मैं काफी उत्साहित हूं।"