LOADING...
विक्रम भट्ट का खुलासा- सुष्मिता सेन से अफेयर था, पर जहर खाने के पैसे नहीं थे
सुष्मिता सेन के साथ अपने अफेयर पर बोले विक्रम भट्ट

विक्रम भट्ट का खुलासा- सुष्मिता सेन से अफेयर था, पर जहर खाने के पैसे नहीं थे

Jun 07, 2026
02:07 pm

क्या है खबर?

निर्देशक विक्रम भट्ट ने अपनी जिंदगी के उस दौर को याद किया है, जब वो बॉलीवुड के बड़े सितारों को निर्देशित कर रहे थे और अभिनेत्री व पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन को डेट कर रहे थे। एक हालिया इंटरव्यू में फिल्ममेकर ने सुष्मिता के साथ अपने रिश्ते को याद कर खुलासा किया कि फिल्म इंडस्ट्री में लगातार पहचान बढ़ने के बावजूद उस दौरान उनके पास पैसों की बड़ी किल्लत थी और गुजारा करना बहुत मुश्किल हो रहा था।

आपबीती

'मैंने फकीर की तरह जिंदगी जी है"

सिद्धार्थ कनन से बातचीत में विक्रम ने कहा, "मैं आमिर खान को निर्देशित कर रहा था और मिस यूनिवर्स को डेट कर रहा था, लेकिन अंदर से मैं पूरी तरह कंगाल था। उस दौर में मेरी आर्थिक स्थिति इतनी खराब थी कि मेरे पास एक CD खरीदने तक के पैसे नहीं थे। मैंने अपनी जिंदगी एक फकीर की तरह जी है, यहां तक कि उस वक्त मेरे पास जहर खाने के भी पैसे नहीं थे।"

लव स्टोरी

'दस्तक' के सेट पर शुरू हुई थी विक्रम-सुष्मिता के प्यार की शुरुआत

उसी दौर में विक्रम 1998 में आई एक्शन-ड्रामा फिल्म 'गुलाम' का निर्देशन कर रहे थे, जिसमें आमिर खान और रानी मुखर्जी मुख्य भूमिकाओं में थे। इसी दौरान सुष्मिता संग अपने रिश्ते को लेकर भी वो लगातार सुर्खियों में थे। दोनों की मुलाकात फिल्म 'दस्तक' के सेट पर हुई थी, जो सुष्मिता की पहली फिल्म थी। इस फिल्म का निर्देशन महेश भट्ट ने किया था, तब विक्रम फिल्म में महेश भट्ट के सहायक के तौर पर काम कर रहे थे।

Advertisement

अलगाव

"मुझसे छीनने के लिए था ही क्या?"

हालांकि समय के साथ सुष्मिता और विक्रम का रिश्ता खत्म हो गया, लेकिन विक्रम ने हमेशा यही कहा है कि किसी भी एक्स-गर्लफ्रेंड के लिए उनके दिल में कोई कड़वाहट नहीं है और वो सभी के प्रति सम्मान रखते हैं। विक्रम ने कहा, "जो कोई भी मेरे जीवन में आया, मेरे दिल में उन सभी के लिए केवल प्यार और सम्मान है। उन्होंने हमेशा मुझे कुछ न कुछ दिया ही है। वैसे भी मुझसे छीनने के लिए था ही क्या?"

Advertisement

रिश्ता

सुष्मिता के बाद अमीषा पटेल के प्यार में पड़े थे विक्रम भट्ट

सुष्मिता के साथ रिश्ता खत्म होने के बाद विक्रम भट्ट ने अभिनेत्री अमीषा पटेल को डेट किया। साल 2002 में आई फिल्म 'आप मुझे अच्छे लगने लगे' में साथ काम करने के बाद दोनों साल 2002 से 2007 तक एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहे। इस फिल्म में अमीषा के साथ ऋतिक रोशन मुख्य भूमिका में थे। उधर पिछले कुछ समय से ऐसी चर्चाएं हैं कि सुष्मिता मॉडल और अभिनेता रोहमान शॉल को डेट कर रही हैं।

Advertisement