बॉक्स ऑफिस पर फिर लौटा विक्रम भट्ट का खौफ, महाक्षय चक्रवर्ती की 'हॉन्टेड 3D' के सीक्वल ने पहले दिन की इतनी कमाई
विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनी हॉरर फिल्म 'हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट' 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। बॉक्स ऑफिस पर कई दूसरी नई फिल्मों से मिल रही कड़ी टक्कर के बावजूद इस फिल्म ने पहले दिन 2.50 करोड़ रुपये की कमाई के साथ अपनी शुरुआत की है। महाक्षय चक्रवर्ती, चेतना पांडे और हेमंत पांडे की मुख्य भूमिकाओं से सजी ये फिल्म साल 2011 में आई मशहूर हॉरर फिल्म 'हॉन्टेड 3D' का अगला भाग (सीक्वल) है, जो दर्शकों को एक बार फिर डराने के लिए सिनेमाघरों में लौटी है।
'हॉन्टेड 3D' की कुल कमाई 2.95 करोड़
फिल्म ने पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई हिंदी वर्जन से की। 2,842 शोज में फिल्म ने 2.45 करोड़ रुपये जुटाए, वहीं तेलुगू में डब किए गए वर्जन ने 5 लाख रुपये कमाए। इस तरह फिल्म की कुल कमाई 2.95 करोड़ रुपये रही, जबकि इसका अनुमानित बजट करीब 15 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। हॉरर फिल्मों की इस फ्रैंचाइजी को फिर से शुरू करने के लिए इसे एक अच्छी शुरुआत माना जा रहा है।