विक्रम भट्ट की बेटी कृष्णा भट्ट ने की सगाई, फिल्ममेकर ने शेयर की तस्वीरें
क्या है खबर?
मशहूर फिल्ममेकर विक्रम भट्ट की बेटी कृष्णा भट्ट ने हाल में अपनी सगाई की है। वेदांत सारदा के साथ उनकी सगाई की सेरेमनी हो चुकी है।
विक्रम ने आज सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते हुए फैंस के साथ अपनी खुशी बांटी है। उन्होंने एक भावनात्मक पोस्ट लिखते हुए अपनी भावनाएं जाहिर की हैं।
पहली तस्वीर में वह अपनी बेटी कृष्णा को गले लगाते हुए नजर आए, जबकि इसमें वेदांत दोनों को निहारते हुए दिखे।
इंस्टाग्राम पोस्ट
विक्रम ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया भावुक पोस्ट
विक्रम ने इंस्टाग्राम पर सगाई सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'शादी करने के लिए सगाई।'
उन्होंने अपने पोस्ट में फिल्म 'फिडलर ऑन द रूफ' के 'सनराइज-सनसेट' गाने को कोट करते हुए लिखा, 'क्या यही वह छोटी लड़की है, जिसे मैंने गोद में खिलाया? मुझे पता नहीं चला कि मैं कब बूढ़ा हो गया। वह कब इतनी सुंदर बनी और लंबी हो गई, लगता है जैसे यह कल की बात है।'
लुक
कैसा है कृष्णा और वेदांत का लुक?
तस्वीरों में कृष्णा किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही हैं, वहीं वेदांत अपने शाही अंदाज में नजर आए हैं।
कृष्णा पीले और सफेद रंग के एथनिक आउटफिट में खूब जंच रही हैं। वहीं वेदांत को सफेद लिबाज में पोज देते हुए देखा गया। दोनों के चेहरे पर सगाई की खुशी साफ तौर पर झलक रही है।
ये दोनों जल्द शादी के बंधन में बंध सकते हैं। सितारों से लेकर फैंस ने इस कपल को ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं।
रिश्ता
विक्रम की पूर्व पत्नी अदिति भट्ट की बेटी हैं कृष्णा
कृष्णा की बात करें तो वह विक्रम और उनकी पूर्व पत्नी अदिति भट्ट की बेटी हैं। विक्रम और अदिति का 1998 में तलाक हो गया था। अदिति विक्रम की बचपन की दोस्त थीं।
अदिति के साथ अलग होने के बाद उन्होंने श्वेतांबरी सोनी के साथ शादी रचाई।
कई अभिनेत्रियों के साथ विक्रम का नाम जुड़ चुका है। सुष्मिता सेन और अमीषा पटेल के साथ उनके अफेयर की खबरें भी चर्चा में रही थीं।
जानकारी
फिल्ममेकिंग में करियर बनी रही हैं कृष्णा
कृष्णा फिल्ममेकिंग में अपना करियर संवार रही हैं। उनके निर्देशन की फिल्म 'बदनाम' 2020 में रिलीज हुई थी। वह 'क्रिएचर' और 'राज: रीबूट' जैसी फिल्मों में सहायक निर्देशक की भूमिका में काम कर चुकी हैं।
करियर
ये यादगार फिल्में दे चुके हैं विक्रम भट्ट
विक्रम ने इंडस्ट्री को कई यादगार फिल्मों की सौगात दी है।
'आवारा पागल दीवाना' और 'आप मुझे अच्छे लगने लगे' जैसी फिल्मों का निर्देशन विक्रम ने ही किया है।
विक्रम को हॉरर फिल्मों के प्रति विशेष लगाव रहा है। 1998 में थ्रिलर ड्रामा फिल्म 'गुलाम' का निर्देशन उन्होंने किया था। इसमें अभिनेता आमिर खान मुख्य भूमिका में थे।
उन्होंने '1920' और 'हॉन्टेड 3D' जैसी अन्य डरावनी फिल्में भी बनाई हैं।