अभिनेता विकास समूद्रे के इस खौफनाक पोस्ट से घबराई पुलिस, बाद में सामने आई सच्चाई
मराठी अभिनेता विकास समूद्रे ने देर रात फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, 'मैं आत्महत्या कर रहा हूं।' पोस्ट देखकर मुंबई पुलिस तुरंत हरकत में आई और मामले की जांच शुरू कर दी। हालांकि, थोड़ी देर बाद मामला साफ हो गया। विकास ने बताया कि ये उनके ड्रामा से जुड़े काम के दौरान हुई टाइपिंग की गलती थी। उन्होंने कहा कि वो किसी परेशानी में नहीं हैं।
ब्रेन हेमरेज से उबर चुके हैं विकास समूद्रे
पुलिस ने 1 घंटे से ज्यादा समय में विकास समूद्रे को ढूंढ लिया और पुष्टि की कि वो पूरी तरह सुरक्षित हैं। बाद में विकास ने खुद इस गलतफहमी को दूर किया। विकास समूद्रे ‘नवरा माजा नवसाचा’ और ‘फू बाई फू’ जैसे शोज में काम कर चुके हैं। ब्रेन हेमरेज जैसी गंभीर बीमारी से ठीक होने के बाद उन्होंने दोबारा स्टेज पर वापसी की। इसके बाद वो संतोष पवार के मराठी नाटक ‘सुंदरा मनत भरली’ के जरिए फिर से दर्शकों के बीच नजर आए।