'जन नायकन' ने 7वें दिन भी दिखाई दमदार रफ्तार, दुनिया भर की कमाई ने सबको चौंकाया
विजय की राजनीतिक एक्शन फिल्म 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर भले ही जोरदार शुरुआत की थी, लेकिन 7वें दिन के बाद इसकी कमाई थोड़ी कम हो गई।
इसके बावजूद, बुधवार को फिल्म ने 6.10 करोड़ रुपये की कमाई की। अब भारत में इसकी कुल नेट कमाई 149.5 करोड़ रुपये हो गई है (फिल्म की सकल कमाई 174.63 करोड़ रुपये रहा)।
दुनियाभर में, सिर्फ एक हफ्ते के अंदर इस फिल्म ने 255.63 करोड़ रुपये बटोर लिए हैं। यह उपलब्धि इसलिए भी खास है, क्योंकि चर्चा है कि यह विजय की आखिरी फिल्म हो सकती है।
7वें दिन 'जन नायकन' का 10 हजार स्क्रीन्स पर शो
7वें दिन की कमाई की बात करें तो, फिल्म के तमिल वर्जन ने 4.6 करोड़ रुपये जुटाए। वहीं, हिंदी वर्जन से 1 करोड़ रुपये और तेलुगु से 50 लाख रुपये की कमाई हुई।
देशभर में इस फिल्म को 10 हजार से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया, जहां शाम के शोज में करीब 24.38 प्रतिशत दर्शक पहुंचे।
यह कमाई छठे दिन के 8 करोड़ रुपये के मुकाबले कम जरूर है, लेकिन बॉक्स ऑफिस के आंकड़े अभी भी अच्छे माने जा रहे हैं।
वेंकट के. नारायण (केवीएन प्रोडक्शंस) ने इस फिल्म का निर्माण किया है। इसमें विजय के साथ पूजा हेगड़े, ममिता बाईजू और प्रकाश राज भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।