'मटका किंग' रिलीज के बीच विजय वर्मा बड़ी तैयारी में, इस खान दिन करेंगे धमाका
क्या है खबर?
विजय वर्मा ऐसे अभिनेता हैं जो लीक से हटकर हर बार कुछ नया करने में विश्वास रखते हैं। पिछली बार उन्हें मनीष मल्होत्रा की फिल्म 'गुस्ताख इश्क' में देखा गया, जिसमें उनके शायर वाले किरदार को खूब लोकप्रियता मिली थी। जल्द उन्हें फिल्म 'मटका किंग' में देखा जाएगा जो अप्रैल, 2026 में डिजिटल प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी। हालिया अपडेट में पता चला है कि विजय एक और बड़ा धमाका करने वाले हैं जिसके लिए खास दिन चुना गया है।
ऐलान
जन्मदिन पर परियोजना का करेंगे ऐलान
न्यूज 18 के मुताबिक, सूत्र ने बताया, "विजय की आगामी परियोजना के निर्माता उनके 40वें जन्मदिन (29 मार्च, 2026) पर सबसे बड़ी घोषणा करने के लिए तरह तैयार हैं। 'गुस्ताख इश्क' में प्रेमी के किरदार के बाद उनकी अगली भूमिका देखना रोमांचक होगा।" इससे पहले, अभिनेता ने एक आगामी परियोजना को लेकर संकेत दिया था। उन्होंने फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी से मिले एक कार्ड की तस्वीर साझा करते हुए लिखा था, '@excelmovies इस प्रोजेक्ट को लेकर बेहद उत्साहित हूं।'
परियोजना
निर्माताओं ने गुप्त रखी है परियोजना
रिपोर्ट के अनुसार, फिलहाल इस परियोजना से जुड़ी हर चीज को अभी गुप्त रखा जा रहा है। इसके अलावा यह वही परियोजना है जिसकी घोषणा विजय के जन्मदिन पर होगी इसके बारे में भी स्पष्टता नहीं है। ऐसे में आने वाला वक्त ही बताएगा कि अभिनेता अपने जन्मदन पर फैंस को क्या तोहफा देते हैं। फिलहाल विजय आगामी फिल्म 'मटका किंग' में व्यस्त चल रहे हैं, जिसकी कहानी 1960 के दशक के मुंबई की पृष्ठभूमि पर आधारित है।