LOADING...
विजय वर्मा को लगा फिल्म निर्देशन का चस्का, बोले- एक भूतिया-ड्रामा बनाना चाहूंगा
फिल्म निर्देशन करना चाहते हैं विजय वर्मा

विजय वर्मा को लगा फिल्म निर्देशन का चस्का, बोले- एक भूतिया-ड्रामा बनाना चाहूंगा

Apr 16, 2026
12:50 pm

क्या है खबर?

विजय वर्मा इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'मटका किंग' से लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। इसकी कहानी 1960 के दशक पर आधारित है, जिसमें अभिनेता कपास व्यापारी बृज भट्टी के किरदार में हैं। सीरीज का निर्देशन मशहूर फिल्म निर्माता नागराज पोपटराव मंजुले ने किया है, जिन्हें 'सैराट' और 'फैन्ड्री' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। इस बी विजय ने फिल्म निर्देशन की दुनिया में अपनी दिलचस्पी का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वो हॉरर-ड्रामा फिल्म बनाना चाहेंगे।

खुलासा

विजय ने अपनी पसंदीदा फिल्म शैली का खुलासा किया

वैरायटी इंडिया संग बातचीत के दौरान जब विजय से पूछा गया कि वह किस तरह की फिल्म बनाना चाहेंगे तो उन्होंने शरारती अंदाज में बेबाक होकर कहा कि वो एक पूरी तरह से हॉरर फिल्म बनाना चाहेंगे। उन्होंने कहा, "मुझे राजस्थान में फिल्माई गई एक हॉरर फिल्म करना बहुत पसंद आएगा। बिल्कुल 'जादू-टोना' टाइप की हॉरर फिल्म। बहुत मनोवैज्ञानिक, लेकिन साथ ही साथ एकदम सीधी-सादी हॉरर फिल्म, कॉमेडी का तड़का लगी हुई नहीं। एक हॉरर ड्रामा।"

फिल्म

हॉरर फिल्म का हिस्सा रह चुके हैं अभिनेता

विजय खुद भी एक हॉरर फिल्म 'घोस्ट स्टोरीज' (2020) का हिस्सा रह चुके हैं। इस एंथोलॉजी में जोया अख्तर के एक सेगमेंट में अभिनेता को 'गुड्‌डू' नाम का किरदार निभाते देखा गया था। खैर, उनकी सीरीज 'मटका किंग' पर बात करें तो इसमें कृतिका कामरा, साई ताम्हणकर, सिद्धार्थ जाधव, भूपेन्द्र जादावत और गुलशन ग्रोवर जैसे सितारे अहम किरदार में हैं। यह सीरीज महत्वाकांक्षाओं, लालसा, जोखिम और बदलते सामाजिक परिदृश्य को जीवंत करने की कोशिश करती है।

Advertisement