विजय वर्मा की सीरीज 'मटका किंग' का ट्रेलर जारी, रिलीज तारीख से उठा पर्दा
क्या है खबर?
विजय वर्मा जुआ नेटवर्क बनाकर अपनी किस्मत को बदलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। जी हां, उनकी आगामी चर्चित वेब सीरीज 'मटका किंग' का ट्रेलर 7 अप्रैल को जारी कर दिया गया है, जिसकी कहानी 1960 के दशक पर आधारित है। अभय कोरान द्वारा निर्मित और लिखित सीरीज का निर्माण, लेखन और निर्देशन नागराज पोपटराव मंजुले ने किया है। कृतिका कामरा, साई ताम्हणकर, सिद्धार्थ जाधव, भूपेन्द्र जादावत और गुलशन ग्रोवर जैसे सितारे अहम किरदार में हैं।
ट्रेलर
महत्वाकांक्षाओं और जोखिम से भरी दुनिया को दिखाता है 'मटका किंग' का ट्रेलर
'मटका किंग' के ट्रेलर की शुरुआत विजय के किरदार बृज भट्टी से होती है, जो एक कपास व्यापारी है, लेकिन पैसे कमाने और अपनी किस्मत को बदलने के लिए जुआ नेटवर्क 'मटका किंग' बनाता है। ट्रेलर के दृश्य महत्वाकांक्षाओं, लालसा, जोखिम और उस समय के बदलते सामाजिक परिदृश्य पर आधारित कहानी होने के संकेत देते हैं। इस कहानी के जरिए निर्माताओं ने 1960 के दशक में बॉम्बे के सामाजिक और आर्थिक माहौल को जीवंत करने की कोशिश भी की है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए 'मटका किंग' का ट्रेलर
The king always plays his cards right ♠️ #MatkaKingOnPrime, New Series, April 17@MrVijayVarma @GulshanGroverGG @Kritika_Kamra #SaieTamhankar @siddharth23oct @itsbhupendraJ @its_jamielever @roykapurfilms @NagrajManjule @abhay_koranne @jinontherocks pic.twitter.com/q1EG0CJ0Cg
— prime video IN (@PrimeVideoIN) April 7, 2026
रिलीज
'मटका किंग' रिलीज से बस कुछ दिन दूर
विजय ने सीरीज में अपने किरदार पर बात की और कहा, "'मटका किंग' में काम करना एक रोमांचक सफर रहा है। इस किरदार को पर्दे पर उतारना चुनौतीपूर्ण था और दिल को सुकून देने वाला भी, खासकर इस तरह का किरदार मैंने पहले नहीं निभाया था। 'दहाड़' और 'मिर्जापुर' के बाद फिर से प्राइम ओरिजिनल में वापसी करना शानदार है।" सीरीज का प्रीमियर 17 अप्रैल, 2026 से अमेजन प्राइम वीडियो पर किया जाएगा।