Loading...
विजय वर्मा-जयदीप अहलावत की फिल्म 'मिशन मिर्ची' के टेक्नीशियन की मौत, रोकी गई शूटिंग
फिल्म 'मिशन मिर्ची' के एक क्रू सदस्य की मौत

विजय वर्मा-जयदीप अहलावत की फिल्म 'मिशन मिर्ची' के टेक्नीशियन की मौत, रोकी गई शूटिंग

Nov 18, 2026
12:22 pm

क्या है खबर?

विजय वर्मा और जयदीप अहलावत अपनी आगामी फिल्म 'मिशन मिर्ची' में व्यस्त हैं। खबर है कि फिलहाल के लिए इसकी शूटिंग कथित तौर पर रोक दी गई है, क्योंकि फिल्म के एक टेक्नीशियन की ट्रक हादसे में मौत हो गई। उसकी उम्र 46 साल बताई जा रही है। लोकल पुलिस का कहना है कि यह हादसा 16 नवंबर को जवाहरलाल नेहरू रोड पर 5वीं माइल के पास हुआ, जब टेक्नीशियन त्सोंगमो लेक से लौट रहा था।

हादसा

शूटिंग का सामान लेकर सिक्किम जा रहा था ट्रक

PTI के मुताबिक, कोलकाता की एजेंसी 'लाइट एंड लाइट' में लाइट बॉय पिंटू मंडल, आगामी फिल्म 'मिशन मिर्ची' के टेक्निकल क्रू का हिस्सा था।

पुलिस का कहना है कि फिल्म की शूटिंग 15 से 20 नवंबर तक सिक्किम में हो रही थी।

बताया जा रहा है कि शूटिंग का सामान ले जा रहे एक ट्रक में पिंटू, ड्राइवर के बगल में बैठा था। ड्राइवर ने कथित तौर पर अपना कंट्रोल खो दिया जिससे ट्रक हादसे का शिकार बन गया।

मौत

हादसे में टेक्नीशियन को आईं गभीर चोटें

सिक्किम पुलिस के अनुसार, हादसे में पिंटू के सिर में गंभीर चोटें आईं जिसके बाद उसे सर थुतोब नामग्याल मेमोरियल (STNM) में भर्ती कराया गया।

हालांकि, इलाज के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई। वहीं, घायल ड्राइवर का इलाज जारी है।

फिलहाल, फिल्म निर्माताओं की ओर से इस मामले पर अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

बता दें कि 'मिशन मिर्ची' का निर्माण निर्माता दिनेश विजान की कंपनी मैडॉक फिल्म्स कर रही है।

ADVERTISEMENT