Loading...
थलापति विजय की पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की याचिका, पारिवारिक विवाद पर लगा विराम
विजय की पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की याचिका

थलापति विजय की पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की याचिका, पारिवारिक विवाद पर लगा विराम

Aug 07, 2026
03:59 pm

क्या है खबर?

अभिनेता और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय की पत्नी संगीता ने अदालत में दायर अपनी तलाक की याचिका वापस ले ली है। लंबे समय से कानूनी और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी इस अर्जी के वापस होने के बाद इस पारिवारिक विवाद पर विराम लग गया है, जिसके बाद विजय के समर्थकों ने राहत की सांस ली है। इस घटनाक्रम के सामने आते ही राजनीतिक हलकों और सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है।

निपटारा

कोर्ट ने बंद किया केस

विजय की पत्नी संगीता स्वर्ण लिंगम ने अपनी तलाक की याचिका वापस ले ली है। ये मामला चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में दायर किया गया था, जिसे अब अदालत ने आधिकारिक रूप से बंद कर दिया है।

संगीता ने अपने पति के खिलाफ बेवफाई और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए ये अर्जी दाखिल की थी। पूर्व में दोनों पक्षों के पेश न होने पर सुनवाई स्थगित कर दी गई थी, जिसके बाद याचिका वापस ली गई।

मंजूरी

कोर्ट ने दी भविष्य में दोबारा याचिका दाखिल करने की छूट

फैमिली कोर्ट के आदेशानुसार संगीता ने अपनी तलाक याचिका वापस ले ली। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दर्ज बयान में उन्होंने केस आगे न बढ़ाने की बात कही।

विरोधी पक्ष (विजय) के वकील को नोटिस भेजे जाने पर उन्होंने भी इस पर कोई आपत्ति नहीं जताई।

इसके बाद अदालत ने याचिका वापस लेने की मंजूरी दे दी। साथ ही कोर्ट ने संगीता को यह स्वतंत्रता भी दी कि जरूरत पड़ने पर वो भविष्य में दोबारा नई अर्जी दाखिल कर सकती हैं।

ADVERTISEMENT

आरोप

तलाक की अर्जी में संगीता ने लगाए थे संगीन आरोप

संगीता ने अपनी अर्जी में तलाक की मुख्य वजह बेवफाई को बताया था। उन्होंने कहा था कि विजय धीरे-धीरे उनसे भावनात्मक रूप से दूर हो गए और पारिवारिक जीवन से दूरी बना ली।

याचिका के अनुसार, विजय एक अज्ञात अभिनेत्री के साथ विदेश यात्राएं करते थे और कई कार्यक्रमों में साथ दिखते थे। इस वजह से संगीता और उनके दोनों बच्चे काफी मानसिक तनाव और दुख से गुजर रहे थे।

ADVERTISEMENT

मांग

शादी के 26 साल बाद संगीता ने मांगा था तलाक

संगीता ने शादी के 26 साल बाद विजय से तलाक की याचिका दायर की थी। दोनों ने अगस्त, 1999 में शादी की थी। उनके 2 बच्चे हैं।

याचिका में संगीता ने आरोप लगाया था कि विजय का एक अभिनेत्री के साथ संबंध है, जिसके बारे में उन्हें साल 2021 में पता चला।

संगीता का दावा था कि विजय ने रिश्ता खत्म करने का वादा किया था, लेकिन ये जारी रहा और विजय ने धीरे-धीरे उन्हें खुद से दूर कर लिया।

ADVERTISEMENT