विजय देवरकोंडा ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, जानिए क्या बोले
मनोरंजन
'कॉफी विद करण सीजन 9' में रश्मिका मंदाना के साथ अपने बर्ताव के लिए विजय देवराकोंडा को "रेड फ्लैग" कहा गया था।
इस आलोचना के बाद, उन्होंने मजेदार तरीके से जवाब देने का फैसला किया। इसी क्रम में, उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक व्यंगात्मक वीडियो साझा किया।
इस वीडियो में उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में उन लोगों का मजाक उड़ाया जो इस एपिसोड से जुड़ी उनकी हर हरकत का बारीकी से विश्लेषण कर रहे थे।
रील में बढ़ा-चढ़ाकर दिखाई गईं यह चीजें
यह रील इनफ्लुएंसर अनिरुद्ध नारायणम ने बनाई है। इस रील में विजय के बैठने की जगह और इंस्टाग्राम पर रश्मिका को फॉलो न करने जैसी बातों को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया गया है।
इसमें बताया गया है कि कैसे इन छोटी-छोटी बातों को लोगों ने 'पितृसत्तात्मक' करार दिया। इस वीडियो को साझा करके विजय ने दिखाया है कि वे आलोचना को सहजता से ले रहे हैं।