Page Loader
करण जौहर की फिल्म की हीरो बने विजय देवरकोंडा, निखिल नागेश भट से मिलाया हाथ 
करण जौहर की फिल्म की हीरो बने विजय देवरकोंडा (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@TheDeverakonda)

करण जौहर की फिल्म की हीरो बने विजय देवरकोंडा, निखिल नागेश भट से मिलाया हाथ 

Feb 18, 2025
11:36 am

क्या है खबर?

काफी समय से विजय देवरकोंडा अपनी आगामी फिल्म 'किंगडम' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं, जिसके निर्देशन की कमान गौतम तिन्नानुरी ने संभाली है। यह फिल्म 30 मई, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी को तैयार है। फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो गई है। अब विजय की अगली फिल्म से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आ रही है। खबर है कि बॉलीवुड के मशहूर निर्माता और निर्देशक करण जौहर अपनी अगली फिल्म विजय को कास्ट करना चाहते हैं।

रिपोर्ट

निखिल नागेश भट करेंगे फिल्म का निर्देशन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, करण ने एक बार फिर से 'किल' के निर्देशक निखिल नागेश भट से हाथ मिलाया है। दोनों एक एक्शन से भूरपर फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसके हीरो विजय हो सकते हैं। विजय के एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया कि अभिनेता और निर्माताओं के बीच मुलाकात भी हो चुकी है। हालांकि, विजय ने अब तक फिल्म की कहानी नहीं सुनी है। इसके बावजूद उन्होंने फिल्म में दिलचस्पी दिखाई है।

लाइगर

विजय ने 'लाइगर' से किया था बॉलीवुड में डेब्यू

'लाइगर' के बाद यह विजय की दूसरी हिंदी फिल्म होगी। इस फिल्म के जरिए उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। यह फिल्म 25 अगस्त, 2022 को रिलीज हुई थी और इसमें उनकी अदाकारी की खूब तारीफ भी हुई, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह औंधे मुंह गिरी। लगभग 125 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर केवल 20.05 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। 'लाइगर' में अनन्या पांडे भी नजर आई थीं।