LOADING...
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना 'कोडावा' रस्मों से एक-दूजे के हुए, उदयपुर में हुआ भव्य आयोजन
विजय-रश्मिका की कोडावा शादी: उदयपुर में भव्य आयोजन

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना 'कोडावा' रस्मों से एक-दूजे के हुए, उदयपुर में हुआ भव्य आयोजन

Feb 26, 2026
06:47 pm

क्या है खबर?

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना आखिरकार हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए हैं। राजस्थान की झीलों की नगरी उदयपुर के आलीशान 'ITC मेमेंटोस' होटल में 26 फरवरी की शाम एक बेहद भव्य और निजी समारोह का आयोजन किया गया। इस शाही शादी की सबसे खास बात रही रश्मिका के गृह-नगर कूर्ग की 'कोडावा' परंपरा, जिसके तहत शाम साढ़े 4 मुख्य रस्में निभाई गईं। अपनी अनूठी संस्कृति और रीति-रिवाजों के बीच विजय और रश्मिका 'कोडावा' परंपरा से एक-दूजे के हुए।

दूसरी शादी

पहले 'तेलुगू' और अब 'कोडावा' रीति-रिवाज से हुई शादी

कूर्ग के प्रसिद्ध 'कोडावा'पारंपरिक विवाह समारोह में रश्मिका ने अपनी पारंपरिक कूर्गी शैली की साड़ी पहनी, जो उनकी विरासत का प्रतीक है। इससे पहले विजय की विरासत और परंपराओं का सम्मान करते हुए पारंपरिक तेलुगू हिंदू रीति-रिवाजों के साथ विवाह समारोह 26 फरवरी की सुबह करीब साढ़े 11 बजे संपन्न हुआ था। विजय-रश्मिका की शादी के इस जश्न में फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी हस्तियां शामिल हुई हैं, जिनमें संदीप रेड्डी वांगा से लेकर कल्याणी प्रियदर्शन तक कई नाम शामिल हैं।

रस्म

क्या होती है 'कोडावा' शादी की रस्म?

कोडावा परंपरा कर्नाटक के कूर्ग क्षेत्र की एक बेहद अनूठी संस्कृति है। रश्मिका इसी समुदाय से ताल्लुक रखती हैं। एक आम हिंदू शादी की तुलना में कोडावा शादी काफी अलग होती है। इसकी सबसे बड़ी विशेषता ये है कि इसमें कोई पंडित या अग्नि (फेरे) नहीं होते। कोडावा संस्कृति में शादी एक सामाजिक और पारिवारिक समझौता मानी जाती है। इसमें मंत्रोच्चार के लिए ब्राह्मण पुजारी नहीं बुलाए जाते, बल्कि घर के बुजुर्ग ही पूरी रस्म का संचालन करते हैं।

Advertisement

वेन्यू

उदयपुर के हिलटॉप रिसॉर्ट में हुई रश्मिका-विजय की भव्य शादी

शादी का वेन्यू 'ITC मेमेंटोस' है, जो उदयपुर के बाहर अरावली पहाड़ियों के बीच स्थित एक भव्य हिलटॉप रिसॉर्ट है। इस शाही शादी में केवल 100 खास मेहमानों को ही न्योता दिया गया है। मेन्यू में रश्मिका के कुर्ग और विजय के तेलंगाना-आंध्र की परंपराओं का ध्यान रखा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी में शामिल होने वाले सभी 100 मेहमानों और स्टाफ को समारोह स्थल के अंदर मोबाइल फोन ले जाने या तस्वीरें खींचने की अनुमति नहीं है।

Advertisement

नाम

फैंस के प्यार से प्रेरित विजय-रश्मिका की शादी का खास नाम

विजय और रश्मिका की पहली मुलाकात फिल्म 'गीता गोविंदम' के सेट पर हुई थी। फिल्मों में अपनी केमिस्ट्री से सबका दिल जीतने वाली इस जोड़ी ने अपनी शादी को एक बेहद खास नाम दिया है 'द वेडिंग ऑफ विरोश'। दोनों ने सोशल मीडिया पोस्ट कर बताया था कि ये नाम किसी वेडिंग प्लानर या पारिवारिक परंपरा की देन नहीं, बल्कि, उनके उन लाखों प्रशंसकों के प्रति सम्मान है, जिन्होंने सालों पहले उनके नामों को जोड़कर प्यार से 'VIROSH' बनाया था।

Advertisement