Loading...
IFFM 2026 में विनीत कुमार सिंह की फिल्म 'पल भर के लिए' छाने को है तैयार
IFFM 2026 का आयोजन मेलबर्न में होगा

IFFM 2026 में विनीत कुमार सिंह की फिल्म 'पल भर के लिए' छाने को है तैयार

Jul 27, 2026
07:03 pm

क्या है खबर?

भारतीय फिल्म महोत्सव (IFFM) 2026 में प्रदर्शित होने के लिए एक और बॉलीवुड फिल्म का चयन हो गया है। यह विक्रम फडनीस द्वारा निर्देशित फिल्म 'पल भर के लिए' है, जिसमें विनीत कुमार सिंह मुख्य किरदार में शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में स्थित पैलेस थिएटर में इस समारोह का आयोजन 13 से 23 अगस्त तक होने वाला है, जहां इस फिल्म का विश्व प्रीमियर किया जाएगा। इस उपलब्धि पर अभिनेता ने प्रतिक्रिया देते हुए अपनी खुशी जाहिर की है।

खुशी

विनीत कुमार ने फिल्म के चयन पर आभार जताया

बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, अभिनेता ने फिल्म के चयन पर कहा, "जब कोई फिल्म अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी यात्रा शुरू करती है तो यह हमेशा खास होता है। 'पल भर के लिए' एक ऐसी कहानी है जो हम सभी के लिए, समाज के लिए बहुत जरूरी है। मैं आभारी हूं कि दर्शकों के साथ इसका पहला संवाद मेलबर्न के भारतीय फिल्म महोत्सव में होगा। मुझे उम्मीद है कि यह फिल्म संस्कृतियों और सीमाओं से परे लोगों को प्रभावित करेगी।"

परियोजना

भावनात्मक कहानी दिखाएगी विनीत की फिल्म

'पल भर के लिए' एक भावनात्मक कहानी होने की उम्मीद है, जिसके विषय वस्तु से जुड़ी जानकारी को फिलहाल के लिए गोपनीय रखा गया है।

विनीत के अलावा, इस फिल्म में सैयामी खेर और ताहिर राज भसीन भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में शामिल हैं।

इसका निर्माण बीना शाह और राजेश शाह ने मिलकर अनाकाया एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया है। हिमेश रेशमिया ने फिल्म का संगीत तैयार किया है।

फिल्म की थिएटर रिलीज तारीख से अभी पर्दा नहीं उठा है।

ADVERTISEMENT