'जेलर 2' के सेट पर रजनीकांत के सामने विद्या बालन को क्यों होने लगी थी घबराहट?
मनोरंजन
'जेलर 2' की शूटिंग का पहला दिन विद्या बालन के लिए काफी घबराहट भरा रहा था। खास तौर पर एक सीन में उन्हें सुपरस्टार रजनीकांत के चेहरे पर धूम्रपान करते हुए सीधे धुआं छोड़ना था।
यह एक अहम पल था, जिसे सही ढंग से फिल्माने के लिए उन्हें 3 बार कोशिश करनी पड़ी। निर्देशक नेल्सन ने बताया कि रजनीकांत की दमदार स्क्रीन प्रेजेंस के सामने आना ही विद्या के लिए एक बड़ी चुनौती थी, जिससे उनकी बेचैनी और बढ़ गई थी।
'जेलर 2' में साथ आए रजनीकांत और विद्या
'जेलर 2' फिल्म में रजनीकांत और विद्या जैसे बड़े और दमदार कलाकार एक साथ काम करते नजर आएंगे।