Loading...
सिनेमाघरों में लौटेगी विधु विनोद चोपड़ा की '1942: ए लव स्टोरी', इस दिन होगी रिलीज
फिल्म '1942: ए लव स्टोरी' सिनेमाघरों में री-रिलीज होगी

सिनेमाघरों में लौटेगी विधु विनोद चोपड़ा की '1942: ए लव स्टोरी', इस दिन होगी रिलीज

Aug 05, 2026
03:52 pm

क्या है खबर?

निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा की सुपरहिट फिल्मों में शामिल '1942: ए लव स्टोरी' दोबारा रिलीज होगी। इस बार ये 8K रिजॉल्यूशन और डॉल्बी 5.1 सराउंड साउंड के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही है, जिससे दर्शकों को निर्माता की मूल कल्पना का अनुभव करने का मौका मिलेगा। साल 1994 में रिलीज हुई इस फिल्म में अनिल कपूर और मनीषा कोइराला मुख्य किरदारों में थे। यह हिंदी सिनेमा की सबसे लोकप्रिय रोमांटिक फिल्मों में से एक है।

रिलीज

इस दिन सिनेमाघरों में दोबारा आएगी फिल्म

निर्माता एनएच स्टूडियोज ने '1942: ए लव स्टोरी' के री-रिलीज का आधिकारिक ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि फिल्म 21 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में दोबारा दस्तक देगी।

स्टूडियो ने खुशी जताते हुए कहा, "हम इसे दोबारा रिलीज करते हुए बेहद उत्साहित हैं, जो भारतीय सिनेमा में संगीत और सिनेमा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित हुई फिल्मों में से एक है। आरडी बर्मन के अविस्मरणीय संगीत से सजी यह फिल्म बड़े पर्दे पर देखने और सुनने लायक है।"

फिल्म

जानिए '1942: ए लव स्टोरी' के बारे में

'1942: ए लव स्टोरी' साल 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन की पृष्ठभूमि पर आधारित है।

इसकी कहानी देश की आजादी की लड़ाई और अपनी पारिवारिक विचारधाराओं के टकराव के बीच परवान चढ़े 2 प्रेमियो और उनके संघर्ष को दिखाती है।

फिल्म में अनिल और मनीषा के अलावा, जैकी श्रॉफ, अनुपम खेर और डैनी डेन्जोंगपा भी अहम किरदारों में थे।

इसमें संगीत आरडी बर्मन ने दिया था, लेकिन फिल्म के रिलीज होने से पहले ही उनका निधन हो गया था।

ADVERTISEMENT