-
10 Dec 2018
ईशा अंबानी की संगीत पार्टी में दीपिका ने फ्लोर पर जमकर किया डांस, देखें वीडियो
-
ईशा अंबानी की शादी 12 दिसंबर, 2018 को आनंद पीरामल से होने जा रही है।
शादी के पहले के कार्यक्रम उदयपुर में शुरू हो चुके हैं। संगीत सेरेमनी 8 व 9 दिसंबर को हुई जिसमें देश-विदेश से कई बड़ी हस्तियां पहुंची थीं।
इस सेरेमनी में कई अंतरराष्ट्रीय कलाकारों ने भी परफॉर्म किया। हॉलीवुड गायिका बियोंसे ने भी रविवार को उदयपुर में परफॉर्मेंस दी।
दीपिका पादुकोण भी इस मौके पर फुल मस्ती करतीं नजर आईं।
-
दीपिका पादुकोण
जमकर थिरकीं दीपिका
-
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दीपिका फ्लोर पर डांस कर रहीं हैं।
इस वीडियो में दीपिका ने लाल रंग की ड्रेस पहनी हुई है। हाल ही में रणवीर सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधी दीपिका ने हाथ में चूड़ा पहन रखा है।
दीपिका 'लवयात्री' के गाने छोगड़ा पर इन्जॉय कर रहीं हैं। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण सोमवार सुबह उदयपुर से मुंबई लौट गए हैं, यहां दोनों को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।
-
इंस्टाग्राम पोस्ट
फ्लोर पर इन्जॉय करतीं दीपिका पादुकोण
-
-
शाहरुख खान
लंबे समय बाद ऐश्वर्या-अभिषेक ने दी एक साथ परफॉर्मेंस
-
इस फंक्शन में शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन, प्रियंका चोपड़ा, सलमान खान ने परफॉर्म किया।
इन सभी में सबसे खास परफॉर्मेंस साथ में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की रही।
इस जोड़ी ने गुरु फिल्म के गाने पर डांस किया। दरअसल, दोनों ने लंबे समय बाद एक साथ परफॉर्म किया।
शाहरुख ने आनंद पीरामल के पिता के साथ डांस किया, दोनों ने 'शावा-शावा' पर डांस किया। यही नहीं शाहरुख खान, पत्नी गौरी के साथ भी डांस करते दिखे।
-
इंस्टाग्राम पोस्ट
स्टेज पर शाहरुख खान
-
Aamir Khan and Shah Rukh Khan have a blast at Isha Ambani wedding udaipur @manav.manglani
A post shared by manav.manglani on
-
ईशा अंबानी
सितंबर में हुई थी आनंद व ईशा की सगाई
-
ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की सगाई सितंबर में लेक कोमो (इटली) में हुई थी। शादी अंबानी के मुंबई स्थित आवास 'एंटीलिया' से होगी। शादी के पहले के कार्यक्रम उदयपुर में आयोजित किए जा रहे हैं।
ईशा के होने वाले पति आनंद पीरामल बड़े उद्योगपति व पीरामल इंटरप्राइजेज के मालिक अजय पीरामल के बेटे हैं।
ईशा के भाई आकाश व श्लोका की भी इसी साल मई में सगाई हुई थी। कार्यक्रम गोवा में संपन्न किया गया था।