विकी कौशल ने 'लव एंड वॉर' से किया पहला 'वार', लाइटर थामे गंभीर अंदाज में आए नजर
मनोरंजन
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' से विक्की कौशल का पहला लुक पोस्टर जारी हो गया है। पोस्टर में विक्की हाथ में लाइटर लिए गंभीर अंदाज में नजर आ रहे हैं। ये फिल्म जनवरी 2027 में रिलीज होगी। फिल्म के नाटकीय अंदाज ने अभी से दर्शकों का ध्यान खींचना शुरू कर दिया है।
पहली बार साथ आए रणबीर कपूर, विक्की कौशल और आलिया भट्ट
ये पहली बार है, जब रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल संजय लीला भंसाली के निर्देशन में एक साथ नजर आएंगे। फिल्म की कहानी युद्ध की पृष्ठभूमि पर है। इसमें रणबीर और विक्की भारतीय एयर फोर्स ऑफिसर के किरदार में होंगे, जबकि आलिया के किरदार के साथ दोनों की लव स्टोरी देखने को मिलेगी। 'लव एंड वॉर' को दुनियाभर में हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू में भी रिलीज किया जाएगा।