NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच में पहुंचे विक्की कौशल, विराट कोहली को दी जन्मदिन की बधाई
    अगली खबर
    भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच में पहुंचे विक्की कौशल, विराट कोहली को दी जन्मदिन की बधाई
    विक्की कौशल ने विराट कोहली को दी जन्मदिन की बधाई

    भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच में पहुंचे विक्की कौशल, विराट कोहली को दी जन्मदिन की बधाई

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Nov 05, 2023
    04:24 pm

    क्या है खबर?

    इन दिनों क्रिकेट विश्व कप का खुमार कर किसी पर छाया हुआ है। खास बात यह है कि इस टूर्नामेंट में भारत ने अब तक के अपने सभी मैच जीते हैं।

    अब हर किसी की नजर 5 नवंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच हो रहे मुकाबले पर है।

    मैच के दौरान विक्की कौशल भी कॉमेंट्री बॉक्स में पहुंच गए और कॉमेंटेटर गौतम गंभीर से बात की। उन्होंने अपने अंदाज में विराट कोहली को जन्मदिन की भी शुभकामनाएं दीं।

    स्वागत

    चौके से हुआ विक्की का स्वागत

    विक्की जब कॉमेंट्री बॉक्स में आए तो इत्तेफाक से उसी वक्त मैदान पर भारत के हिस्से में एक चौका भी आया। ऐसे में उनका स्वागत चौके से हुआ।

    विक्की ने गौतम से पूछा कि दबाव के दौरान मैदान पर खिलाड़ी के मन में क्या विचार होते हैं?

    इस पर गौतम ने जवाब दिया, "अच्छा यही होगा कि उस वक्त आपके मन में कोई विचार न हो, तभी आप गेंद पर ध्यान दे पाएंगे।"

    जन्मदिन की बधाई 

    विक्की ने विराट को यूं दी जन्मदिन की बधाई

    5 नवंबर को विराट कोहली का 35वां जन्मदिन भी है। ऐसे में विक्की ने उन्हें अपने अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी।

    उन्होंने कहा, "विराट बहुत जोशीले खिलाड़ी हैं। ऐसे में उनके जन्मदिन पर मैं उनसे यही कहना चाहूंगा कि हाऊ इज द जोश?" 'हाऊ इज द जोश' विक्की की फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' का लोकप्रिय संवाद है।

    विक्की ने बताया कि जब विराट ने पाकिस्तान के खिलाफ 2 छक्के जड़कर जीत दिलाई थी, वह उनकी पसंदीदा पारी है।

    रिकॉर्ड

    विराट ने विश्व कप में पूरे किए 1,500 रन

    जन्मदिन के मौके पर विराट ने खुद को और प्रशंसकों को शानदार तोहफा दिया है।

    ईडन गार्डन में हो रहे इस मुकाबले में उन्होंने विश्व कप में अपने 1500 रन पूरे कर लिए हैं। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले विश्व में चौथे और भारत में दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।

    उनके पहले यह उपलब्धि सचिन तेंदुलकर के नाम पर है। उन्होंने 45 मैच की 44 पारियों में 2,278 रन बनाए थे।

    सैम बहादुर

    'सैम बहादुर' में नजर आएंगे विक्की कौशल

    विक्की यहां पर अपनी फिल्म 'सैम बहादुर' के प्रचार के लिए पहुंचे थे।

    इस फिल्म में विक्की फील्ड मार्शल शैम मानेकशॉ का किरदार निभाएंगे। मानेकशॉ ने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारत की जीत में अहम योगदान दिया था।

    फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है। फिल्म में सान्या मल्होत्रा मानेकशॉ की पत्नी के किरदार में नजर आएंगी। अभिनेत्री फातिमा सना शेख फिल्म में इंदिरा गांधी का किरदार निभा रही हैं।

    फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    1 दिसंबर को यह फिल्म पर्दे पर रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' से टकराएगी। प्रशंसक लंबे समय से रणबीर की इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल भी नजर आएंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विक्की कौशल
    विराट कोहली
    क्रिकेट विश्व कप

    ताज़ा खबरें

    मारुति सुजुकी एरिना मॉडल्स पर छूट घोषित, जानिए कितना मिलेगा फायदा  मारुति सुजुकी
    बिना इंटरनेट के गूगल मैप्स का उपयोग कैसे करें? यहां जानिए तरीका इंटरनेट
    रूस-यूक्रेन युद्ध में हताहत हुए 14 लाख सैनिक, किसे हुआ ज्यादा नुकसान? रूस समाचार
    IPL 2025: चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB ने निकाली 'विजय परेड', देखें वीडियो  IPL 2025

    विक्की कौशल

    बॉक्स ऑफिस: 'जरा हटके जरा बचके' का कारोबार जारी, 90 करोड़ रुपये की ओर कमाई सारा अली खान
    विक्की कौशल की 'सैम बहादुर' तय तारीख पर ही होगी रिलीज, निर्देशक ने की पुष्टि  सैम बहादुर
    अल्लू अर्जुन ने किया 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' से इनकार, ठंडे बस्ते में गई फिल्म अल्लू अर्जुन
    बॉक्स ऑफिस: 'जरा हटके जरा बचके' की कमाई जारी, जानिए अब तक का कारोबार  सारा अली खान

    विराट कोहली

    वनडे विश्व कप, भारत बनाम न्यूजीलैंड: धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल  वनडे विश्व कप 2023
    विराट कोहली ने बताया न्यूजीलैंड टीम की सफलता का कारण, कई खूबियां भी गिनाईं वनडे विश्व कप 2023
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: विराट कोहली के लिए मुसीबत बन सकते हैं ट्रेंट बोल्ट, जानिए आंकड़े ट्रेंट बोल्ट
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: विराट कोहली ने वनडे में लपके 150 कैच, ऐसा करने वाले चौथे क्रिकेटर वनडे विश्व कप 2023

    क्रिकेट विश्व कप

    2025 में चैंपियन्स ट्रॉफी होस्ट करेगा पाकिस्तान, भारत को मिला तीनों इवेंट होस्ट करने का मौका क्रिकेट समाचार
    घोषित हुआ अंडर-19 विश्व कप का शेड्यूल, जानें कब-कब हैं भारत के मुकाबले क्रिकेट समाचार
    2022 में होने वाले अंडर-19 विश्व कप से हटा न्यूजीलैंड, जानें कारण क्रिकेट समाचार
    इंग्लैंड को विश्व कप जिताने वाले कप्तान इयोन मोर्गन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025