Page Loader
विक्की कौशल की 'सैम बहादुर' का नया पोस्टर जारी, जानिए कब रिलीज होगा ट्रेलर 
'सैम बहादुर' का नया पोस्टर जारी (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@vickykaushal09)

विक्की कौशल की 'सैम बहादुर' का नया पोस्टर जारी, जानिए कब रिलीज होगा ट्रेलर 

Nov 06, 2023
10:34 am

क्या है खबर?

बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' लगातार चर्चा में बनी हुई है। यह 2023 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म में विक्की भारत के महानतम युद्ध नायकों में से एक सैम मानेकशॉ का जीवन पर्दे पर उतारने वाले हैं। अब विक्की ने 'सैम बहादुर' से अपनी नई झलक दिखाई है, जिसमें वह दमदार अवतार में नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने बताया कि फिल्म का ट्रेलर कल (7 नवंबर) जारी किया जाएगा।

सैम बहादुर

1 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म 

विक्की ने इंस्टाग्राम पर 'सैम बहादुर' से अपना लुक साझा किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'यह कहानी उस व्यक्ति के बारे में है, जिसने अपना जीवन भारतीय सेना और राष्ट्र को समर्पित कर दिया। ट्रेलर कल रिलीज होगा।' 'सैम बहादुर' 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। टिकट खिड़की पर इसका मुकाबला 'एनिमल' से होगा। इसमें सान्या मल्होत्रा भी हैं, जो मानेकशॉ की पत्नी ​सिल्लू मानेकशॉ की भूमिका निभाएंगी। फातिमा सना शेख भी फिल्म का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।

इंस्टाग्राम पोस्ट

विक्की ने 'सैम बहादुर' से दिखाई अपनी नई झलक