Page Loader
'छावा' से विक्की कौशल की पहली झलक आई सामने, छत्रपति संभाजी महाराज बन मचाएंगे धमाल 
'छावा' से विक्की कौशल की पहली झलक आई सामने (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@vickykaushal09)

'छावा' से विक्की कौशल की पहली झलक आई सामने, छत्रपति संभाजी महाराज बन मचाएंगे धमाल 

Apr 23, 2024
08:19 pm

क्या है खबर?

विक्की कौशल को आखिरी बार शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' में देखा गया था, जिसमें उनकी अदाकारी की खूब तारीफ हुई। फिलहाल विक्की अपनी आगामी फिल्म 'छावा' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में विक्की की जोड़ी अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के साथ बनी है, जिसे पहली बार देखा जाएगा। अब 'छावा' से विक्की की पहली झलक लीक हो चुकी है। सोशल मीडिया पर लीक हुई तस्वीर में विक्की का धांसू अवतार दिख रहा है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

छावा

संभाजी महाराज बनने के लिए बढ़ाया 12 किलो वजन 

'छावा' में विक्की छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे संभाजी राजे का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म के लिए उन्होंने 12 किलो वजन बढ़ाया है, ताकि वह संभाजी की लंबी चौड़ी कद-काठी से न्याय कर सकें। यह मराठा शूरवीरों की गाथा है। माना जाता है कि संभाजी राजे ने अपने समय में तकरीबन 210 युद्ध लड़े थे। इस फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है। 'जरा हटके जरा बचके' के बाद यह विक्की और लक्ष्मण के बीच दूसरा सहयोग है।