विक्की कौशल की 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' रिलीज के तुरंत बाद लीक, HD प्रिंट में उपलब्ध
क्या है खबर?
विक्की कौशल पिछले कुछ वक्त से अपनी फिल्म 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' को लेकर चर्चा में हैं।
लंबे इंतजार के बाद 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' ने आज (22 सितंबर) सिनेमाघरों का दरवाजा खटखटा दिया है।
इस फिल्म को समीक्षकों के अलावा दर्शकों की ओर से भी अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही है, लेकिन अब जो खबर आ रही है उससे निर्माताओं को बड़ा झटका लगने वाला है।
दरअसल, 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' रिलीज के तुरंत बाद ऑनलाइन लीक हो गई है।
ऑनलाइन लीक
फ्री में डाउनलोड कर रहे लोग
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' तमिल रॉकर्स, मूवी रूल्ज, फिल्मी जिला और अन्य टॉरेंट वेबसाइट पर उपलब्ध है।
इन साइटों से लोग इस फिल्म को मुफ्त में डाउनलोड कर रहे हैं। ऐसे में इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर असर पड़ सकता है।
टिकट खिड़की पर 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' का मुकाबला शाहरुख खान की 'जवान', सनी देओल की 'गदर 2' और शिल्पा शेट्टी की 'सुखी' से होने वाला है।
द ग्रेट इंडियन फैमिली
फिल्म में मानुषी छिल्लर संग बनी है विक्की की जोड़ी
'द ग्रेट इंडियन फैमिली' में विक्की की जोड़ी पहली बार मानुषी छिल्लर के साथ बनी है।
इसमें मनोज पाहवा, कुमुद मिश्रा, सादिया सिद्दीकी, अलका अमीन और सृष्टि दीक्षित जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
फिल्म का निर्देशन विजय शंकर आचार्य ने किया गया है और इसकी कहानी भी इन्होंने ही लिखी है।
इस फिल्म की कहानी एक मध्यमवर्गीय परिवार के आसपास घूमती है, जिसमें लड़ाई-झगड़ों के साथ मिल-जुलकर सब काम होते हैं।