
'मेरी क्रिसमस' में कैटरीना कैफ की अदाकारी के मुरीद हुए विक्की कौशल, क्लाइमैक्स देख चकराया दिमाग
क्या है खबर?
कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति अभिनीत 'मेरी क्रिसमस' आखिरकार आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।
श्रीराम राघवन निर्देशित फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह था।
फिल्म को लेकर दर्शकों की समीक्षाएं आने लगी हैं और कैटरीना के पति और अभिनेता विक्की कौशल ने भी 'मेरी क्रिसमस' की समीक्षा की है।
विक्की ने फिल्म और अभिनेत्री के अभिनय की जमकर तारीफ की है।
उन्होंने सोशल मीडिया पर इसे लेकर एक पोस्ट किया है।
पोस्ट
विक्की के लिए कैटरीना का अब तक का सबसे अच्छा काम
विक्की ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी पत्नी की सराहना करते हुए एक लंबा नोट लिखा।
उन्होंने लिखा, 'सभी को मेरी क्रिसमस! आप पर बहुत गर्व है कि आपने इतनी खूबसूरती से खुद को श्रीराम राघवन सर (निर्देशक) की शानदार कहानी और मारिया के जटिल किरदार के आगे समर्पित किया... उसका कच्चापन, रहस्य, जादू... सब कुछ ईमानदारी और बारीकियों के साथ किया! और वो डांस...उफ! यह आपका अब तक का सबसे अच्छा काम है।"
विजय सेतुपति
विजय सेतुपति के अभिनय को बताया शानदार
विक्की ने कैटरीना के साथ ही साउथ के स्टार विजय सेतुपति की भी तारीफ की।
उन्होंने लिखा, 'सर...पता नहीं आप अपने किरदारों में बच्चों जैसी मासूमियत कैसे लाते हैं, लेकिन आपको अल्बर्ट को जीवंत करते हुए देखना बेहद खुशी की बात है।'
अभिनेता ने अंत में लिखा, 'आप सभी फिल्म देखने के दौरान लोगों को झूमने पर मजबूर कर देंगे...खासकर वह अंत! अपने नजदीकी सिनेमाघरों में इस रोमांचकारी कहानी का आनंद लें!'
एटली कुमार
'मेरी क्रिसमस' के फैन हुए एटली
निर्देशक एटली कुमार ने भी 'मेरी क्रिसमस' का रिव्यू किया।
उन्होंने लिखा, 'मेरी क्रिसमस! मैं इसे लिखने का इंतजार कर रहा था। इस समय की मेरी पसंदीदा कहानी, अद्भुत थ्रिलर के साथ एक खूबसूरत प्रेम कहानी है। विजय, आपका काम और क्लाइमैक्स का प्रदर्शन वाह-वाह। आप हमेशा एक प्रेरणा रहे हैं, ऐसी फिल्मों से हमें प्रेरित करते रहें। लव यू ना, कैटरीना का काम अद्भुत, श्रीराम सर, क्या फिल्म है! यह क्लासिक है। लिस्ट में एक ब्लॉकबस्टर जोड़ लें सर।'
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें पोस्ट:
#MerryChristmas! I've been waiting to write this one. My favorite narrative of recent times is a beautiful love story with an amazing thriller. @VijaySethuOffl na you were pure class to watch, and the climax performance was woowwwwww. You're always an inspiration, keep inspiring… pic.twitter.com/vmgzbz2Jzq
— atlee (@Atlee_dir) January 12, 2024
फिल्म
'मेरी क्रिसमस' के बारे में जानिए
श्रीराम निर्देशित 'मेरी क्रिसमस' में कैटरीना और विजय की जोड़ी पहली बार साथ काम करते नजर आ रही है। फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद से ही लोग बड़े पर्दे पर यह कहानी देखने के लिए उत्साहित हो गए थे।
कैटरीना और विजय अभिनीत 'मेरी क्रिसमस' में संजय कपूर, विनय पाठक, प्रतिमा कन्नन, टीनू आनंद, राधिका सरथकुमार, शनमुगराजा, केविन जय बाबू जैसे कलाकार भी हैं।
फिल्म में अश्विनी कालसेकर और राधिका आप्टे भी कैमियो करते नजर आएंगे।