Page Loader
विक्की कौशल करेंगे IIFA 2024 की मेजबानी, शाहरुख खान और करण जौहर भी देंगे साथ
अबू धाबी में IIFA 2024 की मेजबानी करेंगे विक्की कौशल (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@vickykaushal09)

विक्की कौशल करेंगे IIFA 2024 की मेजबानी, शाहरुख खान और करण जौहर भी देंगे साथ

Aug 30, 2024
04:15 pm

क्या है खबर?

विक्की कौशल मनोरंजन जगत के लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक हैं। हर कोई उनसे रूबरू होना चाहता है। अब उनके चाहने वालों के लिए एक खुशखबरी आई है। दरअसल, विक्की अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (IIFA) की मेजबानी करने वाले हैं। इस कार्यक्रम में वह प्रस्तुति भी देने को तैयार हैं। इस दौरान निर्देशक-निर्माता करण जौहर और दिग्गज अभिनेता शाहरुख खान भी विक्की का साथ देने वाले हैं। IIFA की ओर से इस खबर की आधिकारिक पुष्टि हो गई है।

बयान

इस दिन आयोजित होगा भव्य कार्यक्रम 

IIFA ने लिखा, 'जोश सच में बहुत ज्यादा है। विक्की IIFA में परफॉर्म करने और होस्ट करने के लिए तैयार हैं।' बता दें अबू धाबी के यस आइलैंड में भारतीय सिनेमा का यह भव्य कार्यक्रम 6 और 7 सितंबर, 2024 को आयोजित होगा। इसका आयोजन अबू धाबी के संस्कृति और पर्यटन विभाग द्वारा कराया जाएगा। IIFA प्रतिवर्ष दिए जाने वाले पुरस्कारों का एक समूह है। बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले कलाकरों को विभिन्न कैटेगरी में पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं।

ट्विटर पोस्ट

IIFA ने दी जानकारी