Page Loader
अभिषेक बच्चन के साथ IIFA 2023 को होस्ट करेंगे विक्की कौशल
अभिषेक बच्चन के साथ को-होस्ट बने विक्की कौशल

अभिषेक बच्चन के साथ IIFA 2023 को होस्ट करेंगे विक्की कौशल

Feb 21, 2023
02:16 pm

क्या है खबर?

अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार (IIFA) अपने 23वें संस्करण के साथ लौट रहा है। इस वार्षिक उत्सव का कार्यक्रम 26-27 मई, 2023 को अबू धाबी में आयोजित किया जाएगा। अभिनेता सलमान खान, वरुण धवन, करण जौहर और कृति सैनन जैसे बॉलीवुड कलाकार इस समारोह में शिरकत करते नजर आएंगे, वहीं इस समारोह को अभिषेक बच्चन, फरहान अख्तर और मनीष पॉल होस्ट करते नजर आएंगे। अब बॉलीवुड हंगामा के अनुसार, विक्की कौशल भी इस सूची में शामिल हो गए हैं।

विक्की

विक्की ने कही ये बात 

इस खास मौके पर विक्की ने कहा, "मैं बेहद सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूं। IIFA के साथ यह यात्रा मेरी डेब्यू फिल्म 'मसान' से सात साल पहले की है, जब मैंने सर्वश्रेष्ठ डेब्यू पुरस्कार जीता था। इसके बाद 'संजू' के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार मिला। मैं अभिषेक के साथ IIFA अवार्ड्स होस्ट के रूप में मुख्य मंच पर वापस आने का इंतजार नहीं कर सकता।" दूसरी ओर विक्की अपनी आगामी फिल्म 'सैम बहादुर' को लेकर चर्चा में हैं।