Page Loader
क्रान्तिकारी उधम सिंह की बायोपिक में हटकर दिखे विक्की कौशल, देखें फिल्म का फर्स्ट लुक

क्रान्तिकारी उधम सिंह की बायोपिक में हटकर दिखे विक्की कौशल, देखें फिल्म का फर्स्ट लुक

Apr 30, 2019
01:45 pm

क्या है खबर?

विक्की कौशल लगातार अपने अभिनय से लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। वह अपनी हर नई फिल्म के साथ कुछ अलग करते हैं और उसमें फिट भी बैठते हैं। अपनी फिल्मों से लोगों के दिलों में खास जगह बना चुके विक्की ने अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। इसमें वह फ्रीडम फाइटर उधम सिंह के किरदार में नज़र आएंगे। फिल्म से विक्की का पहला लुक ऑउट कर दिया गया है।

लुक

इंटेस अवतार में दिख रहे विक्की

उधम सिंह की बायोपिक को सूजित सरकार डायरेक्ट कर रहे हैं। इसके फर्स्ट लुक पोस्टर में विक्की काफी इंटेस अवतार में दिख रहे हैं। इसमें वह क्लीन सेव में दिख रहे हैं। जो तस्‍वीर सामने आई हैं, उसमें व‍िक्‍की का लुक काफी दमदार और आत्‍मविश्‍वास से भरा नजर आ रहा है। लुक रिलीज़ होने के बाद से ही फैन्स में फिल्म के प्रति उत्सुकता बढ़ गई है। बता दें कि फिल्म की शूटिंग रूस में की जा रही है।

ट्विटर पोस्ट

उधम सिंह के लुक में विक्की

जानकारी

अगले साल रिलीज़ होगी फिल्म

बता दें कि फिल्म का नाम 'सरदार उधम सिंह' होगा। फिल्म की कहानी रितेश शाह और शुभेंदु भट्टाचार्य ने लिखी है। इसे रोनी लहरी और शील कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं। 'सरदार उधम सिंह' अगले साल रिलीज़ होगी।

रोल

सूजित को पसंद है विक्की की इंटेंसिटी

सूजित ने एक बातचीत में बताया कि रूस में शूटिंग के दौरान वहां पर रह रहे भारतीयों द्वारा विक्की को पहचान लिया गया था। वहीं, वहां कुछ लोगों को उनके काम के प्रति प्रतिबद्धता पसंद आई। आगे सूजित ने बताया कि उनको विक्की का काम के प्रति जोश के साथ-साथ अपने किरदारों के साथ उनका एक्सपेरीमेंट भी पसंद है। सूजित ने बताया कि पहली मुलाकात में उन्हेंं विक्की की आंखों में इंटेसिटी दिखी थी, जोकि रोल के लिए परफेक्ट है।

आइडिया

सूजित ने बताया कैसे आया फिल्म का आईडिया

फिल्म के बारे में बात करते हुए सूजित ने कहा, वह फिल्म को लेकर काफी इमोशनल और घबराए हुए हैं। सूजित ने बताया कि उन्होंने यह कहानी तब सुनी थी जब वह दिल्ली में थियेटर करते थे। इसके बाद वह इस आइडिया पर काम करने के लिए मुंबई आ गए, लेकिन उनके पास पैसे और स्क्रिप्ट दोनों ही नहीं थी। अब वह अपने राइटर्स और विक्की के अभिनय की बदौलत इस कहानी को हर एक तक पहुंचाना चाहते हैं।

जानकारी

फिल्म की कहानी

बता दें, फिल्म की कहानी निडर शहीद उधम सिंह की है जिसने अमृतसर में जलियांवाला बाग हत्याकांड का बदला लेने के लिए, पंजाब (प्री-इंडिपेंडेंस इंडिया) के पूर्व लेफ्टिनेंट गवर्नर Michael O'Dwyer की हत्‍या की थी।

स्वतंत्रता सेनानी

कौन थे उधम सिंह?

उधम सिंह, गदर पार्टी का हिस्‍सा थे और उन्‍होंने अंग्रेजों को उखाड़ फेंकने के लिए विदेशों में भारतीयों को इकट्ठा किया था। भारत लौटने पर उन्‍हें बिना लाइसेंस के हथियार रखने के लिए अरेस्‍ट कर‍ लिया गया। जेल से छूटने के बाद वह जर्मनी चले गए और फिर लंदन चले गए। 13 मार्च, 1940 को उन्‍होंने O'Dwyer को मारा। बाद में उन्‍हें हत्‍या का दोषी मानते हुए 31 जुलाई, 1940 में फांसी दी गई थी।

व्यक्तिगत

फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें

फिल्म के लुक पोस्टर में विक्की काफी दमदार अवतार में दिख रहे हैं। उधम सिंह के अवतार में वह अलग दिख रहे हैं। आशा है कि फिल्म से दर्शकों को जैसी उम्मीद है वह इसके माध्यम से वैसा ही करेंगे।