Page Loader
'छावा' का अनदेखा वीडियो आया सामने, कड़ी मेहनत करते दिखे विक्की कौशल 

'छावा' का अनदेखा वीडियो आया सामने, कड़ी मेहनत करते दिखे विक्की कौशल 

Feb 18, 2025
05:24 pm

क्या है खबर?

विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। इसमें महान छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र छत्रपति संभाजी महाराज की वीरता को दिखाया गया है। फिल्म में विक्की ने छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभाई है और उनकी अदाकारी की खूब तारीफ हो रही है। इस किरदार में ढलने के लिए विक्की ने कड़ी मेहनत की है, जिसकी झलक आखिरकार सामने आ गई है। निर्माताओं ने 'छावा' का अनदेखा वीडियो जारी कर दिया है।

वीडियो

घुड़सवारी और तलवारबाजी करते दिखे विक्की

विक्की ने 'छावा' के लिए 25 किलो वजन बढ़ाया था। इस दौरान उनके हाथ में गंभीर चोट लगी थी। उन्होंने एक साल तक घुड़सवारी और तलवारबाजी का प्रशिक्षण भी लिया। सामने आए वीडियो में विक्की कड़ी मेहनत करते नजर आ रहे हैं। सैकनिल्क के मुताबिक, 'छावा' ने अब तक 140.50 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर लिया है। लक्ष्मण उतेकर इस फिल्म के निर्देशक हैं। रश्मिका मंदाना, अक्षय खन्ना, आशुतोष राणा और डायना पेंटी भी फिल्म का हिस्सा हैं।

छावा

महाराष्ट्र में चल रहे देर रात और सुबह के शो 

'छावा' देखने बड़ी तादाद में दर्शक सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह और इसकी बढ़ती मांग के बीच महाराष्ट्र में देर रात और सुबह के शो चलाए जा रहे हैं। सिनेमाघरों ने मुंबई और पुणे में देर रात के शो शुरू किए हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया प्रदर्शन कर रही है और इसी वजह से ये कदम उठाया गया। 'छावा' इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।