Loading...
कुणाल खेमू की फिल्म 'वाइब' OTT पर धमाल मचाने आई, जानिए कहां हुआ प्रीमियर
OTT पर रिलीज हुई कुणाल खेमू की 'वाइब'

कुणाल खेमू की फिल्म 'वाइब' OTT पर धमाल मचाने आई, जानिए कहां हुआ प्रीमियर

Nov 13, 2026
10:56 am

क्या है खबर?

कुणाल खेमू की निर्देशित-अभिनीत फिल्म 'वाइब' ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रवेश कर लिया है। यह एक एक्शन-कॉमेडी है, जिसमें प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्त और वंशिका धीर भी महत्वपूर्ण किरदारों में मौजूद हैं। फिल्म इसी साल 18 सितंबर को सिनेमाघरों में आई थी, लेकिन दर्शकों की कम संख्या के चलते वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर लगभग 21.33 करोड़ रुपये के साथ सिमट गई। जिन लोगों ने 'वाइब' को सिनेमाघर में देखने का मौका गंवा दिया, वह इसे OTT पर देख सकते हैं।

प्रीमियर

'वाइब' को देखने का कहां मिलेगा मौका?

'वाइब' का डिजिटल प्रीमियर अमेजन प्राइम वीडियो पर किया गया है। सब्सक्राइबर यूजर्स अभी से घर बैठकर इसका लुत्फ उठा सकते हैं।

फिल्म की कहानी कुणाल और स्पर्श के किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है जो पक्के दोस्त हैं। अचानक वह एक खतरनाक आतंकी साजिश में फंस जाते हैं, जिसके बाद उन्हें देश बचाने के मिशन पर भेजा जाता है।

इसके बाद, दोनों अनुभवहीन अपनी अजीबोगरीब हरकतों और कॉमेडी के बीच देश को आतंकी हमले से बचाने की कोशिश करते हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT