मशहूर संगीतकार केजी जयन का निधन, 89 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
संगीतकार और गायक केजी जयन अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने मंगलवार (16 अप्रैल) सुबह केरल के एर्नाकुलम जिले के त्रिपुनिथुरा में अपने घर में अंतिम सांस ली। केजी ने 89 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। केजी के बेटे और मलयालम के प्रसिद्ध अभिनेता मनोज के जयन ने बताया कि उनके पिता काफी समय से बिमार थे और अस्पताल में भर्ती थे। संगीतकार के प्रशंसकों के लिए यह दुख की घड़ी है।
नहीं रहे केजी जयन का निधन
'जयाविजया' नाम से अपनी म्यूजिक कंपनी चलाते थे केजी
केजी 'जयाविजया' नाम से अपनी म्यूजिक कंपनी चलाते थे। उन्होंने अपने संगीत के जरिए लोगों के दिलों में अपनी खास पहचान बनाई। केजी ने अपने संगीत की शुरुआत को अपने भगवान अयप्पा को सौंप दिया था। उन्होंने भगवान अयप्पा के एक भजन से अपने संगीत की शुरुआत की थी। जयन ने अपने भाई (के जी विजयन) की मृत्यु के बाद भी 'जयाविजया' के संगीत की पहचान को जीवित रखा। उनका संगीत और गाने आज भी लोग सुनना पसंद करते हैं।