NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / वरिष्ठ अभिनेता विक्रम गोखले अस्पताल में भर्ती, स्वास्थ्य चिंताजनक
    अगली खबर
    वरिष्ठ अभिनेता विक्रम गोखले अस्पताल में भर्ती, स्वास्थ्य चिंताजनक
    विक्रम गोखले का बिगड़ा स्वास्थ्य

    वरिष्ठ अभिनेता विक्रम गोखले अस्पताल में भर्ती, स्वास्थ्य चिंताजनक

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Nov 23, 2022
    05:57 pm

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड के जाने-माने वरिष्ठ अभिनेता विक्रम गोखले के स्वास्थ्य को लेकर चिंताजनक खबर सामने आई है।

    वह बीते कई दिन से पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती हैं।

    रिपोर्ट के अनुसार अब उनकी हालत चिंताजनक है और इलाज का उनपर असर नहीं पड़ रहा है।

    इस खबर के बाद प्रशंसक उनके जल्द बेहतर होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं और उन्हें गोखले के परिवार के बयान का इंतजार है।

    फिल्में

    इन फिल्मों में नजर आ चुके हैं विक्रम गोखले

    गोखले 1999 की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' में नंदिनी (ऐश्वर्या राय) के पिता की भूमिका के लिए पहचाने जाते हैं।

    वह शाहरुख खान की फिल्म 'दिल से' में भी नजर आए थे।

    अक्षय कुमार की 'भूल भुलैया' और 'दे दना दन' में उनके कॉमिक अवतार को भी खासा पसंद किया गया। वह अक्षय की फिल्म मिशन मंगल का भी हिस्सा थे।

    फिल्मों के अलावा उन्होंने कुछ टीवी शो और मराठी रंगमंच में भी काम किया।

    ट्विटर पोस्ट

    पुणे में भर्ती हैं अभिनेता

    Veteran actor Vikram Gokhale was admitted to Pune's Deenanath Mangeshkar Hospital a few days back. His condition remains critical

    (File pic) pic.twitter.com/VparQPEdb9

    — ANI (@ANI) November 23, 2022

    संघर्ष

    संघर्ष के दिनों में अमिताभ बच्चन ने की थी मदद

    2016 में विक्रम ने गले की बीमारी के कारण रंगमंच को अलविदा कह दिया था।

    ई टाइम्स से एक पुरानी बातचीत में गोखले ने मेगास्टार अमिताभ बच्चन से अपनी दोस्ती को याद किया था।

    बकौल गोखले संघर्ष के दिनों में अमिताभ उनका सहारा बनकर सामने आए थे। जब मुंबई में उन्हें घर नहीं मिल रहा था तब अमिताभ ने तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर जोशी को उन्हें घर देने के लिए चिट्ठी लिखी थी।

    विवाद

    राजनीतिक बयान के कारण रहे चर्चा में

    2021 में गोखले अपने राजनीतिक बयानों के कारण भी चर्चा में रहे। कंगना रनौत के एक विवादित बयान का समर्थन करके वह चर्चा में आ गए थे।

    कंगना ने कहा था कि 1947 में हमें भीख मिली थी और असली आजादी 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद मिली है।

    गोखले ने कंगना का समर्थन करते हुए आज के वरिष्ठ नेताओं पर सवाल खड़े किए और उनपर आजादी की लड़ाई में योगदान न देने पर तंज कसा था।

    सामाजिक कार्य

    सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं गोखले

    रिपोर्ट्स के अनुसार गोखले पुणे में अपनी पत्नी के साथ रहते हैं।

    वह सुजाता फार्म्स नाम की रियल स्टेट कंपनी के भी मालिक हैं।

    वह सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। उनका परिवार एक सामाजिक संस्था भी चलाता है जो दिव्यांग सैनिकों और बच्चों की मदद करती है। साथ ही यह संस्था अनाथ बच्चों की पढ़ाई में भी मदद करती है।

    विक्रम के पिता चंद्रकांत गोखले भी मराठी रंगमंच के जाने-माने अभिनेता थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    शहबाज शरीफ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत की उम्मीद, सऊदी अरब को बताया 'तटस्थ' जगह शहबाज शरीफ
    अपने स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ कैसे बढ़ाएं? यहां जानिए तरीका स्मार्टफोन
    IPL 2025 में कैसा रहा RR के कप्तान संजू सैमसन का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े IPL 2025
    पहलगाम हमले का एक महीना: भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' और व्यापार रोकने समेत क्या-क्या कदम उठाए? पहलगाम आतंकी हमला

    बॉलीवुड समाचार

    मधुर भंडारकर की फिल्म 'इंडिया लॉकडाउन' का ट्रेलर रिलीज, दिखा कोरोना काल का दर्द मधुर भंडारकर
    रकुल प्रीत की 'छतरीवाली' भी OTT पर आएगी, जानिए कब देख सकेंगे फिल्म रकुल प्रीत सिंह
    कार्तिक आर्यन कबीर खान की फिल्म में बॉक्सर की भूमिका में आएंगे नजर कार्तिक आर्यन
    जन्मदिन विशेष: लेडी सुपरस्टार नयनतारा, जिनका साउथ में है बोलबाला नयनतारा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025