LOADING...
एड शीरन माइक-गिटार लेकर सड़क पर उतरे, पुलिस ने लगाई रोक तो तिलमिलाए प्रशंसक
एड शीरन ने सड़क पर गाया गाना, पुलिस ने रोका (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@teddysphotos)

एड शीरन माइक-गिटार लेकर सड़क पर उतरे, पुलिस ने लगाई रोक तो तिलमिलाए प्रशंसक

Feb 09, 2025
05:15 pm

क्या है खबर?

दुनियाभर में मशहूर ब्रिटिश गायक एड शीरन इन दिनों भारत में हैं। उन्होंने पिछले दिनों संगीतकार एआर रहमान के साथ गाना भी गाया था। सोशल मीडिया पर उनके कुछ वीडियो वायरल हाे रहे हैं, जो बेंगलुरु की चर्च स्ट्रीट के हैं। शीरन गाना शुरू करते हैं और माैके पर पहुंची पुलिस तुरंत उनका माइक बंद कर देती है। पुलिस का यह रवैया देख सोशल मीडिया पर प्रशंसक भड़क उठे हैं।

परफॉर्मेंस

पुलिस ने गाना गाते हुए शीरन को रोका

शीरन बोले, "हम एक से ज्यादा गाने बजाने वाले थे, लेकिन हमें एक ही गाना परफॉर्म करने के लिए कहा गया है।" इससे पहले कि वह अपना गाना पूरा कर पाते, एक पुलिसकर्मी ने आकर शीरन का माइक बंद कर दिया। बेंगलुरु के NICE ग्राउंड्स में लाइव कॉन्सर्ट था। इससे पहले वह चर्च स्ट्रीट पर आम जनता के सामने परफॉर्म करने लगे। इस तरह के आयोजन के लिए उन्हें अनुमति नहीं मिली थी, इसलिए स्थानीय पुलिस ने उन्हें रोक दिया।

बयान

पुलिस ने कहा- कलाकार और आम जनता दोनों की सुरक्षा जरूरी

बेंगलुरु सिटी पुलिस ने अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि वे कलाकारों और उनके योगदान के प्रति बहुत सम्मान रखते हैं, लेकिन सार्वजनिक प्रदर्शन, खासकर बड़ी भीड़ को आकर्षित करने वाले प्रदर्शनों के लिए सुरक्षा और व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पूर्व अनुमति की आवश्यकता होती है। एक अधिकारी ने कहा, "हमारी प्राथमिक चिंता कलाकार और जनता दोनों की सुरक्षा है। बिना अनुमति के सभाएं, भीड़ और सुरक्षा में बड़ी चुनौतियां पैदा कर सकती हैं।"

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

गुस्सा

पुलिस का रवैया देख भड़क उठी जनता

वीडियो देख एक फैन ने लिखा, 'इस तरह के उत्साह को कम होते देखना निराशाजनक है।' एक फैन ने लिखा, 'फैंस के लिए एड शीरन संग एक सामने से एक पल था, जिसे छीन लिया गया।' एक ने लिखा, 'शीरन को अपमानित होते देख बड़ा बुरा लग रहा है।' एक लिखते हैं, 'ये सब क्या है, क्या बेंगलुरु पुलिस काे पता है कि एड शीरन कौन हैं?' एक ने लिखा, 'शर्मनाक! भारत अपने विदेशी मेहमानों का ऐसे स्वागत करता है?'

लोकप्रियता

भारत में भी लोकप्रिय हैं शीरन

ED शीरन का पूरा नाम एडवर्ड क्रिस्टोफर शीरन है। ये जाने-माने ब्रिटिश गायक और संगीतकार हैं। उनका पहला सिंगल 'द ए टीम' यूके सिंगल्स चार्ट में तीसरे नंबर पर था। साल 2017 में शीरन का गाना 'शेप ऑफ यू' जबरदस्त लोकप्रिय हुआ, जिसने उन्हें बुलंदियों पर पहुंचा दिया। भारत में भी उनकी गजब की दीवानगी है। वह 2 बार शो के लिए भारत का दौरा कर चुके हैं। यह भारत में उनकी तीसरा दौरा है।

जानकारी

4 बार गैमी पुरस्कार जीत चुके हैं शीरन

शीरन​ ने 4 साल की उम्र में एक चर्च में गाना शुरू कर दिया था। शीरन​ ने अपने शरीर पर कई अलग-अलग तरह के टैटू भी बनाए हुए हैं, जो ध्यान आक​र्षित करते हैं। शीरन अब तक 4 ग्रैमी पुरस्कार अपने नाम कर चुके हैं।