'भूत बंगला' पर मंडराया विवादों का साया, बालाजी मोशन पिक्चर्स ने अटकाए काम करने वा
फिल्म 'भूत बंगला' की सफलता के बीच एक नया विवाद खड़ा हो गया है। इस फिल्म से जुड़े कुछ वेंडर्स ने आरोप लगाया है कि फिल्म बनाने वाली कंपनी 'बालाजी मोशन पिक्चर्स' ने अभी तक उनका पैसा नहीं चुकाया है।
विक्रेताओं का कहना है कि उनका कुल 48 लाख रुपये का भुगतान बाकी है, जिसमें से एक विक्रेता के 30 लाख रुपये और दूसरे के 18 लाख रुपये अटके हुए हैं। सबसे बड़ी हैरानी की बात यह है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा मुनाफा कमा चुकी है, फिर भी काम करने वालों का बिल पास नहीं किया जा रहा है। इस देरी की वजह से विक्रेता काफी परेशान हैं और उन्हें अपने पैसे मिलने का इंतजार है।
बालाजी ने आरोपों से किया इनकार
दूसरी ओर बालाजी मोशन पिक्चर्स ने इन आरोपों को गलत बताया है। कंपनी का कहना है कि उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट की शर्तों के हिसाब से सारा भुगतान कर दिया है। बता दें कि इसी विवाद के बीच एकता कपूर ने सोशल मीडिया पर अक्षय की हाल ही में जमकर तारीफ की। उन्होंने अक्षय को मेहनती बताया और कहा कि उनके जैसे कलाकार ही बॉलीवुड को संभाल रहे हैं। हालांकि, एक तरफ जहां तारीफों के पुल बांधे जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ काम करने वाले विक्रेता अब भी अपने पैसों के लिए चक्कर काट रहे हैं।