वीर पहाड़िया और अपारशक्ति खुराना इस फिल्म में एक साथ आएंगे नजर, जानिए कब होगी रिलीज?
मनोरंजन
वीर पहाड़िया और अपारशक्ति खुराना अभिनीत फिल्म 'प्रेम कीटाणु' 2 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर रिलिज होने वाली है।
अपूर्व सिंह कार्की के निर्देशन में बनी यह फिल्म पुरानी यादों और जवानी के इर्द-गिर्द घूमती है, इसलिए इसमें आज की युवा पीढ़ी और उनके माता-पिता दोनों के लिए कुछ खास होगा।
फिल्म में आफिया सय्यद, राकेश बेदी और निखिल विजय भी अहम भूमिकाओं में दिखेंगे।
गौरव की अवनीका फिल्म्स की पहली फिल्म होगी 'प्रेम कीटाणु'
'प्रेम कीटाणु' गौरव वर्मा की अवनीका फिल्म्स का पहला प्रोजेक्ट है। 'डार्लिंग्स' और 'जवान' जैसी सफल फिल्मों से जुड़े गौरव के इस प्रोडक्शन हाउस की यह पहली पेशकश है, जिसे फार्स फिल्म सह-प्रस्तुत कर रही है।
इन कलाकारों के आगामी प्रोजेक्ट्स पर नजर डालें तो, वीर जल्द ही 'नाम: टू लिव इज वॉर' में नजर आएंगे, वहीं अपारशक्ति खुराना 'गनमास्टर G9' के लिए इमरान हाशमी के साथ काम कर रहे हैं।