LOADING...
'आवारापन 2' से जारी हुआ पहला गाना, अधूरे प्यार के दर्द में तड़पते दिखे इमरान हाशमी

'आवारापन 2' से जारी हुआ पहला गाना, अधूरे प्यार के दर्द में तड़पते दिखे इमरान हाशमी

Jul 07, 2026
11:59 am

क्या है खबर?

इमरान हाशमी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'आवारापन 2' का टीजर कुछ दिन पहले जारी हुआ था। उन्हें 'शिवम पंडित' के किरदार में वापसी करते देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। लोग फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दर्शकों की इसी उत्सुकता को बनाए रखने के लिए निर्माताओं ने फिल्म से पहला गाना 'वे जुनून' जारी कर दिया है। भावनात्मक संगीत वाले इस गाने का वीडियो इमरान और दिशा पाटनी पर फिल्माया गया है।

गाना

'वे जुनून' को इा गायक ने दी अपनी आवाज

'वे जुनून' गाने को सुबोध शर्मा ने आवाज दी है और बोल सईद कादरी ने लिखे हैं। संगीत मिथुन ने तैयार किया है और उन्होंने ही इसे कंपोज किया है। वीडियो में इमरान अधूरे प्यार के दर्द में तड़पते दिखे हैं, क्योंकि सीक्वल अपनी पहली किस्त 'आवारापन' (2007) के अंत के बाद से शुरू होगा। वहीं दिशा उनकी जिंदगी में नया प्यार और उम्मीद बनकर आई हैं। बता दें, 'आवारापन 2' 14 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए गाने का वीडियो

Advertisement