LOADING...
फिल्म 'आवारापन 2' का टीजर जारी, दर्द से पुराना रिश्ता जिंदा करने आए इमरान हाशमी 

फिल्म 'आवारापन 2' का टीजर जारी, दर्द से पुराना रिश्ता जिंदा करने आए इमरान हाशमी 

Jun 29, 2026
11:47 am

क्या है खबर?

इमरान हाशमी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'आवारापन 2' का टीजर जारी हो गया है। 'शिवम पंडित' के किरदार में उनकी पहली झलक दमदार लगी है। एक बार फिर दीवानियत भरे अंदाज में अभिनेता दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। इस बार उनकी जोड़ी दिशा पाटनी के साथ बनी है, जिनकी एक झलक टीजर में देखने को मिलती है। फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है, जबकि निर्माता विशेष भट्‌ट हैं। बता दें, यह 'आवारापन' (2007) की सीक्वल है।

टीजर

टूट दिल के साथ शिवम पंडित की दमदार वापसी 

टीजर की शुरुआत शिवम (इमरान) से होती है जो कहता है, 'कुछ कहानियां उनकी मर्जी से खत्म नहीं होती। उनकी कहानी दूसरों के लिए लिखी जाती हैं।' इस बार उसका मकसद या तो आवारापन को खत्म करना, या फिर खुद को खत्म करना है। मुस्तफा जाहिद की आवाज में 'तो फिर आओ' गाने की लाइन बैकग्राउंड में सुनाई देती है। फिल्म में शबाना आज़मी भी अहम किरदार में शामिल हैं। यह 14 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए टीजर

Advertisement