बॉक्स ऑफिस पर 'वाझा 2' का कोहराम, मात्र 10 करोड़ का बजट और कमाई 200 करोड़ के पार
मनोरंजन
मलयालम फिल्म 'वाझा 2' ने सिर्फ 17 दिनों में दुनियाभर में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। सवीन एस ए द्वारा निर्देशित इस फिल्म की दमदार कहानी और इसका दर्शकों से जुड़ने वाला भाव, 'पुलिमुरुगन' और 'आदूजीविथम: द गोट लाइफ' जैसी बड़ी फिल्मों को भी पीछे छोड़ गया।
'वाझा 2' भारत में 100 करोड़ के करीब
महज 10 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'वाझा 2' जल्द ही भारत में 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने वाली है। फिल्म ने अब तक 99.35 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। एक तरफ जहां इसके तेलुगू वर्जन पर काम चल रहा है, वहीं दूसरी तरफ 'वाझा 3' को लेकर भी खूब चर्चा है, जिसका निर्देशन विशाल श्रीजीत करेंगे। यह फ्रेंचाइजी साबित कर रही है कि अगर कहानी में दम हो तो दर्शक उसे खूब प्यार देते हैं।